Total Users- 1,177,108

spot_img

Total Users- 1,177,108

Friday, March 20, 2026
spot_img

सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं हमारी सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय


मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि सस्ती और गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वे शनिवार को नवा रायपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित राष्ट्रीय क्रिटिकल केयर कॉन्फ्रेंस ‘क्रिटिकॉन रायपुर-2025’ के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि क्रिटिकॉन रायपुर-2025 चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र, विशेषकर क्रिटिकल केयर मेडिसिन में नवाचार और उत्कृष्टता का एक महत्वपूर्ण मंच है। यह देश-विदेश के विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं को एक साथ लाकर इस क्षेत्र में नई दिशाएं तय करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि क्रिटिकल केयर मेडिसिन जीवन रक्षा की रीढ़ है, जो गंभीर परिस्थितियों में मरीजों को नया जीवन देती है।

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि राज्य सरकार ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में अस्पतालों, क्रिटिकल केयर इकाइयों और चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि नवा रायपुर अटल नगर में मेडिसिटी और फार्मा हब का निर्माण जारी है, जिससे छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य सुविधा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि क्रिटिकल केयर जैसे महत्वपूर्ण विषय पर सम्मेलन की मेजबानी रायपुर के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी से इलाज की नई संभावनाएं खुल रही हैं, जो नए भारत की नई कहानी लिख रही हैं।

डॉ. सिंह ने कहा कि प्रत्येक जिले और बड़े अस्पतालों में क्रिटिकल केयर यूनिट्स की स्थापना समय की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत 5 लाख रुपये तक का मुफ्त उपचार आम जनता के लिए बड़ी राहत है।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले देश-विदेश और प्रदेश के डॉक्टरों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल के संचालक डॉ. संदीप दवे, केयर ग्रुप के सीईओ श्री वरुण खन्ना, तथा देश-विदेश से आए 1300 से अधिक डॉक्टर उपस्थित थे।


More Topics

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

फसलचक्र परिवर्तन बना संजीवनी: बढ़ी आय, बचा पानी

कभी धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी...

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे

महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में...

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

इसे भी पढ़े