Total Users- 1,172,160

spot_img

Total Users- 1,172,160

Monday, March 16, 2026
spot_img

सभी कांग्रेस विधायक बघेल निवास रवाना दो सौ से अधिक जवान तैनात

भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज 9 वें दिन की बैठक हंगामेदार रहने के आसार हैं।कांग्रेस के सूत्रों ने बताया कि प्रश्न काल को भी बाधित किया जा सकता है। कांग्रेस विधायक, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के घर ईडी की दबिश के विरोध में बड़ा विरोध करने की तैयारी में है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ईडी की टीमें बघेल के भिलाई निवास कार्यालय में होने की वजह से भूपेश बघेल सदन पहुंचेंगे या नहीं।

ताजा अपडेट है कि सभी कांग्रेस विधायक बघेल निवास के लिए रवाना हो गए है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री और AICC महासचिव भूपेश बघेल के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। उनके भिलाई-3 पदुमनगर स्थित घर पर आज (सोमवार) सुबह चार गाड़ियों में टीम पहुंची है। दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है, कि किस मामले में छापा पड़ा है। यह मामला शराब घोटाला, महादेव घोटाला और कोल लेवी स्कैम में से किसी एक का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के 14 ठिकानों पर छापे पड़े हैं।

भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़े कई ठिकानों पर भी रेड पड़ है। छापे की यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़े कथित शराब घोटाले के साथ ही कोल लेवी और महादेव सट्टा ऐप से जुड़ी हो सकती है।

More Topics

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

महिलाएं अपनी छोटी मोटी जरूरतों को कर रही पूरीरायपुर।...

IMD Weather Alert: बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली में अचानक बारिश क्यों हो रही है?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में 50...

डाइटिंग का मतलब डाइट को बैलेंस करना, भूखा रहना नहीं

डाइटिंग करते समय लोग कम से कम खाना खाने...

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ पक्के घर का सपना

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से जिले...

इसे भी पढ़े