Total Users- 1,180,478

spot_img

Total Users- 1,180,478

Thursday, March 26, 2026
spot_img

वन विभाग ने अवैध कटाई और तस्करी पर रेड मारकर सागौन लकड़ी किया जब्त

दंतेवाड़ा। जिले में वन विभाग द्वारा अवैध लकड़ी कटाई और तस्करी की रोकथाम के लिए कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने एक स्थान पर छापा मारकर सागौन लकड़ी जब्त की है।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा वनमंडल अंतर्गत गीदम वन परिक्षेत्र के ग्राम गुमड़ा (रायपारा) में सहदेव के घर की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान हाथ आरा से चिरान की गई सागौन प्रजाति की लकड़ी बरामद हुई। मौके से 30 नग चिरान फारा, कुल 0.852 घन मीटर सागौन लकड़ी जब्त की गई।

वन विभाग ने मामले में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ वन अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई तीन दिनों के भीतर की गई दूसरी जब्ती कार्रवाई है। वन विभाग द्वारा आगे की जांच की जा रही है।

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

इसे भी पढ़े