Total Users- 1,180,372

spot_img

Total Users- 1,180,372

Wednesday, March 25, 2026
spot_img

रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण हेतु आत्मरक्षा प्रशिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया में शिथिलता

27 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

महासमुंद। जिले में समग्र शिक्षा विभाग द्वारा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले की 183 शालाओं में आत्मरक्षा प्रशिक्षकों की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा ने जानकारी देते हुए बताया कि जारी विज्ञप्ति में समिति द्वारा नियमों में शिथिलता प्रदान करते हुए एक अभ्यर्थी को दो विद्यालयों में आवेदन करने हेतु पात्र किया गया है। इसके साथ ही ब्राउन बेल्ट प्राप्त अभ्यर्थियों को शामिल किए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि जुडो-कराटे संघ के

पदाधिकारियों द्वारा प्रशिक्षकों से संबंधित जानकारी निर्धारित प्रपत्र में भरकर दिनांक 27 जनवरी 2026 तक स्पीड पोस्ट अथवा डाक के माध्यम से जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा में प्रस्तुत की जा सकती है। निर्धारित तिथि पश्चात प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

इसे भी पढ़े