Total Users- 1,177,216

spot_img

Total Users- 1,177,216

Friday, March 20, 2026
spot_img

मोबाइल बांटने जा रही साय सरकार, सरेंडर नक्सलियों को गिफ्ट

बस्तर। बस्तर में सरेंडर किए नक्सलियों को अब रायपुर घुमाने के लिए ले जाया जाएगा। शहर की बड़ी इमारतें, चमचमाती सड़क से लेकर सदन तक दिखाया जाएगा। शहर में तेजी से हो रहे विकास और टेक्नोलॉजी को नक्सलियों को दिखाएंगे। वहीं सरकार सरेंडर नक्सलियों के स्किल डेवलपमेंट की भी कोशिश करेगी।

पुनर्वास केंद्रों में रह रहे सरेंडर नक्सली अपने परिजनों से बात कर सकें इसके लिए सरकार हर एक सरेंडर नक्सली को फ्री में मोबाइल भी देगी। गृहमंत्री विजय शर्मा ने जल्द ही फोन उपलब्ध कराने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। गृहमंत्री शर्मा ने कहा कि हथियार छोड़े आए नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की यह एक कोशिश है।

गृहमंत्री ने आत्मसमर्पित नक्सलियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने, परिजनों से मिलने की तिथि तय करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। यदि उनके परिवारजन किसी जेल में बंद हैं, तो उनसे मिलने की व्यवस्था करने को कहा है। उन्होंने कहा कि सभी पुनर्वासित व्यक्तियों को कम से कम एक बार रायपुर भ्रमण (एक्सपोजर विजिट) पर ले जाया जाए, ताकि वे समाज और विकास की मुख्यधारा से जुड़ सकें।

दरअसल, गृहमंत्री विजय शर्मा जगदलपुर, बीजापुर और सुकमा के दौरे पर हैं। उन्होंने पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारियों से बातचीत की। साथ ही अलग-अलग जगह जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों से भी रूबरू हुए।

More Topics

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

फसलचक्र परिवर्तन बना संजीवनी: बढ़ी आय, बचा पानी

कभी धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी...

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे

महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में...

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

इसे भी पढ़े