Total Users- 1,166,759

spot_img

Total Users- 1,166,759

Thursday, March 5, 2026
spot_img

मीत ब्रदर्स की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ सिरपुर महोत्सव 2026 का भव्य समापन हुआ

बॉलीवुड संगीत का भरपूर आनंद उठाते हुए झूमे दर्शक

महासमुंद। सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक नगरी सिरपुर में आयोजित तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव 2026 का भव्य एवं यादगार समापन प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर एवं बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मीत ब्रदर्स, मुंबई की शानदार प्रस्तुति के साथ हुआ।
अंतिम दिवस की रात्रि मीत ब्रदर्स मनमीत सिंह-हरमीत सिंह एवं खुशबू ग्रेवाल ने अपने सुपरहिट और भावनात्मक गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके बेबी डॉल, चिट्टियां कलाइयां, मैं तेरा बॉयफ्रेंड”, “आ तो सही”, जैसे लोकप्रिय गीतों पर पूरा पंडाल झूम उठा। उनकी सुमधुर आवाज़ और ऊर्जावान प्रस्तुति ने समापन समारोह को अविस्मरणीय बना दिया। मीत ब्रदर्स की प्रस्तुति के दौरान दर्शकों में जबरदस्त उत्साह और उल्लास देखने को मिला। युवा वर्ग से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने संगीत की इस संगीतमय शाम का भरपूर आनंद लिया।

इससे पूर्व दोपहर 2 बजे से विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भव्य आयोजन हुआ। कुमारी आसना द्वारा भावपूर्ण कत्थक, आंचल पाण्डेय की मनमोहक ओडिसी प्रस्तुति, बिहान लोक कला मंच द्वारा ऊर्जावान पंथी नृत्य, एकलव्य आवासीय विद्यालय के छात्रों द्वारा पारंपरिक बस्तरिहा नृत्य, नानगांव बोहधन एवं साध्वी सेवा मगरपाली द्वारा प्रस्तुत डंडा नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं लोक कला मंच कन्हारपुरी की सोलह सिंगार प्रस्तुति, किशोर हम्पीहोली का प्रभावशाली प्रदर्शन, स्वर संगम सांस्कृतिक मंच नागपुर द्वारा प्रस्तुत आम्रपाली नृत्य नाटक तथा सावित्री कहार लोक कला मंच रायपुर की लोक साधना प्रस्तुति ने भारतीय संस्कृति की विविधता और समृद्ध परंपरा का जीवंत प्रदर्शन किया। लोक साधना एवं पारंपरिक प्रस्तुतियों के साथ तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव 2026 का सफल और भव्य समापन हुआ।

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े