Total Users- 1,175,295

spot_img

Total Users- 1,175,295

Wednesday, March 18, 2026
spot_img

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे हुए है। यहां उन्होंने एक निजी कार्यक्रम में भक्तों से मुलाकात की। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहे ध्रुवीकरण पर बड़ा बयान दिया।

स्वामी ने कहा कि यदि एकता सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए बनाई जाती है, तो उसका समाज को कोई फायदा नहीं होता। उन्होंने यह भी कहा कि चाहे एकता हो या ध्रुवीकरण, उसका समाज को लाभ होना चाहिए।

सनातन धर्म के खतरे में होने की खबरों पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि सनातन धर्म खतरे में जरूर है, लेकिन वह किसी बाहरी ताकत से नहीं, बल्कि खुद सनातन में घुल-मिल कर रहने वाले कालनेमियों से है। उन्होंने यह भी सलाह दी कि इनसे बचा जाना चाहिए, ताकि सनातन धर्म सुरक्षित रह सके। गौरक्षा के मुद्दे पर स्वामी ने कहा कि यह इसलिए नहीं हो पा रही, क्योंकि राजनेताओं की कथनी और करनी में बड़ा फर्क है।

उनके अनुसार, मंच पर राजनेता माइक में कुछ और बोलते हैं, लेकिन धरातल पर उनका काम कुछ और ही दिखाई देता है, जिससे गौरक्षा की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते। योगी आदित्यनाथ से मतभेद पर स्वामी ने स्पष्ट किया कि उनका किसी से भी मतभेद नहीं है, लेकिन अगर कोई गौरक्षा की बात करके वोट लेता है और फिर उसे पूरा नहीं करता, तो उन्हें बोलने का हक है।

More Topics

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर – मुख्यमंत्री साय

रायपुर। विष्णु देव साय से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय...

इसे भी पढ़े