Total Users- 1,180,261

spot_img

Total Users- 1,180,261

Wednesday, March 25, 2026
spot_img

 तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन सम्मान

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। जिले के दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्रों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दनगढ़, आयुष्मान आरोग्य मंदिर चिखली तथा केवटटोला को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।

भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण क्षेत्र होने के बावजूद इन स्वास्थ्य केंद्रों ने सेवा गुणवत्ता, रोगी अधिकार, संक्रमण नियंत्रण, स्वच्छता, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन सहित 7 राष्ट्रीय मानकों पर 70 से अधिक अंक प्राप्त कर यह सिद्ध किया है कि समर्पण और सुव्यवस्थित प्रयासों से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित की जा सकती हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय खोब्रागडे ने बताया कि इस सफलता के पीछे जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार की गई विशेष कार्ययोजना, सतत मॉनिटरिंग, नियमित समीक्षा एवं रोगी-केंद्रित दृष्टिकोण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर उपचार के साथ-साथ उनके अधिकारों एवं सम्मानजनक व्यवहार पर विशेष ध्यान दिया गया।

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

इसे भी पढ़े