Total Users- 1,177,214

spot_img

Total Users- 1,177,214

Friday, March 20, 2026
spot_img

डॉक्टर गायब थे ड्यूटी से, जिला अस्पताल की अव्यवस्था देखकर कलेक्टर ने लगाई फटकार

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेंद्र यादव ने बसंतपुर स्थित शासकीय जिला अस्पताल का अचानक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई की कमी और ड्यूटी से अनुपस्थित डॉक्टरों पर नाराजगी जताई।कलेक्टर ने अनुपस्थित डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान, कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय के ओपीडी, दवाई वितरण शाखा, फार्मेसी, शिशु वार्ड और पेइंग वार्ड सहित अलग-अलग विभागों का जायजा लिया।

उन्होंने मरीजों से बातचीत कर अस्पताल में मिल रहे इलाज और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल में समुचित इलाज व्यवस्था और निरंतर साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर ने बसंतपुर स्थित 100 बिस्तर वाले मातृ-शिशु अस्पताल का भी निरीक्षण किया।

सुरक्षा वार्ड में साफ-सफाई की कमी देखकर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और वहां भी उचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पोस्ट नेटल कक्ष का अवलोकन किया और परिजनों से मिलकर सुविधाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने अस्पताल में भोजन की गुणवत्ता और अन्य व्यवस्थाओं की भी जांच की।

उन्होंने अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. चंद्रवंशी सहित जिला अस्पताल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

More Topics

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

फसलचक्र परिवर्तन बना संजीवनी: बढ़ी आय, बचा पानी

कभी धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी...

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे

महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में...

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

इसे भी पढ़े