रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य पुलिस सेवा में बड़ा फेरबदल किया गया है। सरकार ने 7 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। तबादला सूची में कई एसडीओपी के साथ मुख्यमंत्री सुरक्षा और राजभवन सुरक्षा से जुड़े अधिकारी भी शामिल हैं। सचिन्द्र चौबे को मुख्यमंत्री सुरक्षा की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सचिन्द्र चौबे बने मुख्यमंत्री सुरक्षा के ASP
जारी आदेश के मुताबिक सचिन्द्र चौबे (CC-2011) को PTS मैनपाट में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद से हटाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा, छत्तीसगढ़ रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं आलोक तिवारी को मुख्यमंत्री सुरक्षा से हटाकर 4वीं वाहिनी छसबल, माना रायपुर में सहायक सेनानी बनाया गया है। गिरीश कोरी और नीलकिशोर अवस्थी को VIP सुरक्षा वाहिनी, माना में सहायक सेनानी की जिम्मेदारी दी गई है।
इन अधिकारियों के भी हुए तबादले
- दिनेश सिंह (CC-2016): सहायक सेनानी, मुख्यमंत्री सुरक्षा से सहायक सेनानी, राजभवन सुरक्षा रायपुर।
- मयंक रणसिंह (DD-2018): उप पुलिस अधीक्षक (SIA), पुमु नवा रायपुर से अनु. अधिकारी (पुलिस), भाटापारा, जिला बलौदाबाजार।
- तारेश साहू (DD-2018): भाटापारा से उप पुलिस अधीक्षक, जिला बिलासपुर।
- नीलकिशोर अवस्थी (CC-2025): राजभवन सुरक्षा रायपुर से सहायक सेनानी, VIP सुरक्षा वाहिनी, माना रायपुर।
मयंक रणसिंह और तारेश साहू को मिली नई जिम्मेदारी
तबादले के बाद मयंक रणसिंह को भाटापारा की पुलिस जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि तारेश साहू को जिला बिलासपुर में उप पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं दिनेश सिंह को रायपुर राजभवन सुरक्षा में सहायक सेनानी के पद पर तैनात किया गया है।
सरकार के इस तबादले के बाद मुख्यमंत्री सुरक्षा, राजभवन सुरक्षा और VIP सुरक्षा व्यवस्था में भी अधिकारियों की नई तैनाती हो गई है।