Total Users- 1,180,442

spot_img

Total Users- 1,180,442

Wednesday, March 25, 2026
spot_img

ग्राम भैंसा में राजस्व मंत्री ने कई विकास कार्यो का किया लोकार्पण और शिलान्यास

बलौदाबाजार। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा मंगलवार को जिले के सिमगा विकासखंड के ग्राम पंचायत भैंसा में आयोजित विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने 24 लाख 50 हजार रुपये लागत के चार विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया जिसमें 5 लाख रुपये के सांस्कृतिक भवन व 4 लाख 50 हजार रुपये के फ़ूड ग्रेन स्टोरेज बिल्डिंग का लोकार्पण एवं 10 लाख रुपये के सामुदायिक भवन व 5 लाख रुपये के सीसी रोड का भूमिपूजन शामिल है।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री वर्मा ने कहा कि हमारी सरकार शहर से लेकर गांव के विकास के लिये संकल्पित है। अब छत्तीसगढ़ में चहूंमुखी विकास हो रहा है जिससे शांति व समृद्धि दिखाई दे रहा है। किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपये में खरीदी की जा रही है। उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा का भी ध्यान दिया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण के लिये महतारी वंदन जैसे महत्वपूर्ण योजना लागू किया गया है जिसमें हर महीने एक हजार रुपया सीधे हितग्राही के बैक खाता में जमा हो जाता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी ने गरीबों का पक्के मकान के सपने को साकार करने के लिये प्रधानमंत्री आवास योजना लागू किया है और अब हर पात्र हितग्राही का पक्का मकान बन रहा है । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार ने 18 लाख पीएम आवास मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को पूरा करने हम सबको अपनी भागीदारी निभानी होगी। भारत के साथ छत्तीसगढ़ भी विकसित प्रदेश बनेगा। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि,ग्राम सरपंच एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

इसे भी पढ़े