Total Users- 1,177,260

spot_img

Total Users- 1,177,260

Friday, March 20, 2026
spot_img

गणेशपुर में लाश दफनाने को लेकर बवाल, कथित रामपाल गुरु को मानने पर ग्रामीणों ने किया था अलग

धमतरी। जिले के गणेशपुर गांव में लाश दफनाने को लेकर बवाल हो रहा है, ग्रामीण लाश दफनाने का विरोध कर रहे है। गांव के शमशान घाट में लाश के सामने भारी भीड़ एकजुट हो गई है।

कुरुद थाना क्षेत्र के बिरेझर चौकी का पूरा मामला है। पुलिस ने बताया कि मृतक हिन्दू धर्म को छोड़कर कथित रामपाल गुरु को मानने लगा था। समाज और गांव के प्रमुखों ने उन्हें वापस समाज में लौटने की समझाइस दी थी। लेकिन मृतक ने इनकार कर दिया और कथित रामपाल गुरु से जुड़ गया। जिसके बाद से उन्हें समाज और गांव वालों ने छोड़ दिया था।

अब मौत होने के बाद गांव वाले लाश को दफनाने का विरोध कर रहे है। ग्रामीणों का कहना है कि हिन्दू धर्म के अनुसार दाह संस्कार किया जाए और अग्नि दी जाए। फ़िलहाल बिरेझर पुलिस मौके पर तैनात है। ग्रामीणों को सुलह होने की अपील चौकी प्रभारी कर रहे है।

More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

इसे भी पढ़े