Total Users- 1,177,108

spot_img

Total Users- 1,177,108

Friday, March 20, 2026
spot_img

कॉलोनी में शराब दुकान खुलने का लोगों ने किया कड़ा विरोध,तत्काल कार्रवाई की मांग

रायपुर । डुंडा के पाम मिडास के बाजू, फ्रेंड्स क्लब कॉलोनी के भीतर एक शराब दुकान खोले जाने का स्थानीय लोगों ने कड़ा विरोध किया है। आरोप है कि यह दुकान ज़मीन मालिक की अनुमति के बिना अवैध निर्माण करके खोली गई है, जिससे कॉलोनी के शांत माहौल पर खतरा मंडराने लगा है।
पुराना धमतरी रोड स्थित शासकीय विद्यालय डुंडा के पास खुली इस दुकान को लेकर फ्रेंड्स क्लब, पाम मिडास, E3, न्यू स्वागत विहार और आसपास की कई आवासीय कॉलोनियों में रहने वाले लोगों ने नाराज़गी जताई है। क्षेत्रवासियों ने प्रदर्शन शुरू कर प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि शराब दुकान से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ेगा, जिससे क्षेत्र की शांति भंग होगी और बच्चों पर भी इसका गलत असर पड़ेगा। लोगों को डर है कि इससे अपराध और सार्वजनिक असुरक्षा की घटनाएं बढ़ सकती हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह दुकान करीब एक महीने पहले डुंडा बस्ती में खोली गई थी, लेकिन विरोध के चलते वहां से हटाकर जल्दबाज़ी में एक बार फिर से रिहायशी इलाके और स्कूल के पास स्थानांतरित कर दी गई। अब दोबारा विरोध तेज होने पर लोगों ने चेतावनी दी है कि जब तक दुकान नहीं हटाई जाती, आंदोलन जारी रहेगा।

प्रशासन की चुप्पी पर भी सवाल
विरोध कर रहे नागरिकों का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। कॉलोनीवासियों ने दो टूक कहा है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

More Topics

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

छत्तीसगढ़ विधानसभा से पारित हुआ नगर एवं ग्राम निवेश (संशोधन) विधेयक 2026

छत्तीसगढ़ में सुनियोजित शहरी विकास को मिलेगी नई दिशा...

फसलचक्र परिवर्तन बना संजीवनी: बढ़ी आय, बचा पानी

कभी धान-प्रधान खेती के लिए पहचाने जाने वाले धमतरी...

आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने की ताकत मिली- अमरिका बंजारे

महतारी वंदन योजना से ग्रामीण महिलाओं के जीवन में...

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

इसे भी पढ़े