Total Users- 1,157,562

spot_img

Total Users- 1,157,562

Sunday, February 8, 2026
spot_img

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में आज छत् तीसगढ़ भाजपा की बैठक होगी, जिसमें राज्य में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने पर चर्चा की जाएगी

बुधवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी, जो केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर की उपस्थिति में होगी। प्रदेश कार्यसमिति विशेष रूप से तैयार है। इस दौरान कई मुद्दों पर भी महत्वपूर्ण चर्चा होगी।

रायपुर। केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल खट्टर की मौजूदगी में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक बुधवार को सुबह दस बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम में होगी। बैठक में राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय मौजूद रहेंगे।

भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति के लिए विशेष तैयारी की गई है। इस दौरान अनेक बिंदुओं पर महत्वपूर्ण चर्चा भी होगी। उन्होंने बताया कि विधानसभा और लोकसभा चुनावों में भाजपा के ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद नगरीय निकाय और उसके बाद होने वाले त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों पर फोकस किया जा रहा है।

कार्यसमिति में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यसमिति के सदस्य, प्रदेश कोर कमेटी, भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य, सांसद, मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी कार्यसमिति के सदस्य, निवृत्तमान सांसद, विधायक, निवृतमान विधायक, समस्त मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी, कोषाध्यक्ष, प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक, संभाग प्रभारी, सहप्रभारी, जिला भाजपा एवं समस्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, समस्त प्रकोष्ठ के जिला संयोजक, महापौर, नेता प्रतिपक्ष, नगरपालिका परिषद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष और जनपद पंचायत अध्यक्ष शामिल होंगे। बैठक में एक हजार से ज्यादा पदाधिकारी व सदस्य शामिल होंगे।

More Topics

एपस्टीन फाइल में दलाई लामा के नाम को उनके कार्यालय ने बताया निराधार

यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों में दलाई...

छत्तीसगढ़ में 5 मेडिकल हब

रायपुर। केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल...

शासन के सहयोग से आत्मनिर्भरता की राह पर दिव्यांग राजेश कुमार पटेल

व्यावसायिक प्रशिक्षण बना आजीविका और आत्मसम्मान का आधार रायपुर। दृढ़...

खेल मड़ई बना स्वास्थ्य और सौहार्द का मंच – मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

रायपुर। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री...

इसे भी पढ़े