Total Users- 1,178,377

spot_img

Total Users- 1,178,377

Monday, March 23, 2026
spot_img

कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की बैठक,कई वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के नवनियुक्त 41 जिलाध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक कल राजीव भवन में रखी गई है। बैठक की शुरुआत सभी जिलाध्यक्षों के पद की शपथ से होगी। इसके बाद वरिष्ठ नेताओं के साथ संगठन की आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। साथ ही 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाले कांग्रेस के बड़े विरोध प्रदर्शन की तैयारियों पर भी कल ही रोडमैप तय किया जाएगा।

इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत, पूर्व उप-मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

माना जा रहा है कि मध्यप्रदेश की तरह अब छत्तीसगढ़ में भी राहुल गांधी सभी नए जिलाध्यक्षों को ट्रेनिंग देंगे। कल होने वाली बैठक में इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। यह ट्रेनिंग 10 दिनों तक चलेगी, जिसमें नए जिलाध्यक्षों को संगठन संचालन, संवाद कौशल, नेतृत्व क्षमता, बूथ मैनेजमेंट, अनुशासन, और राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय मुद्दों की गहराई से समझ जैसी बातें सिखाई जाएंगी।

More Topics

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस पर हर्बल सेक्टर की भूमिका पर संगोष्ठी आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय...

सुंदर और चमकदार त्वचा पाने के लिए बनाएं ये नैचुरल क्यूब्स

लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल...

गर्मियों में पारंपरिक और पौष्टिक पेय सत्तू शरबत रेसिपी

सत्तू शरबत एक पारंपरिक और पौष्टिक पेय है, जो...

इसे भी पढ़े