Total Users- 1,180,372

spot_img

Total Users- 1,180,372

Wednesday, March 25, 2026
spot_img

अवैध धान परिवहन पर संयुक्त टीम की कार्रवाई, कुल 230 कट्टा धान जप्त

महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई तथा राइस मिलों का भौतिक सत्यापन कार्य सतत जारी है। इसी क्रम में बीती रात एवं आज जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध सघन कार्रवाई कर 230 कट्टा धान जप्त किया गया।

सरायपाली विकासखंड अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुपमा आनंद के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा कैदवा नवागढ़ क्षेत्र में माज़दा वाहन से परिवहन किए जा रहे 80 बोरे धान को पकड़कर कार्रवाई की गई तथा धान जब्त कर संबंधित थाना के सुपुर्द किया गया।

वहीं बागबाहरा विकासखंड अंतर्गत डिप्टी कलेक्टर शुभम देव के नेतृत्व में जय अम्बे राइस मिल, तेन्दूकोना का भौतिक सत्यापन किया गया, जिसमें 12,887 बोरा धान कम पाया गया। मामले की जांच जारी है। इसी क्रम में तेन्दूकोना में 80 कट्टा धान जब्त कर तेन्दूकोना थाना के सुपुर्द किया गया। इसके अलावा बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम चनाट में अवैध रूप से धान परिवहन करते हुए 70 पैकेट धान पकड़े गए, जिस पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

इसे भी पढ़े