Total Users- 1,163,191

spot_img

Total Users- 1,163,191

Thursday, February 26, 2026
spot_img

अंतागढ़ में श्रमिक सम्मेलन आयोजित, जिले के 7930 श्रमिकों को किया गया लाभान्वित

छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग के निर्देशानुसार श्रमिक सम्मेलन-2026 का आयोजन उत्तर बस्तर कांकेर जिले के सामुदायिक भवन अंतागढ़ में किया गया। कार्यक्रम में लोकसभा क्षेत्र कांकेर के सांसद भोजराज नाग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अंतागढ़ के अध्यक्ष राधेलाल नाग द्वारा की गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल एवं छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मंडल की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत जिले के श्रमिकों और उनके परिवार के सदस्यों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से राशि प्रदान कर लाभान्वित किया गया।

कार्यक्रम में सांसद भोजराज नाग ने उपस्थित श्रमिकों और उनके परिजनों से शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने और योजनाओं के प्रति जागरूक रहने की अपील की। नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग ने भी श्रमिकों को संबोधित करते हुए शासन द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन स्तर में सुधार लाने की बात कही। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थी श्रमिकों को चेक भी वितरित किए गए।

श्रम पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रमिक सम्मेलन के माध्यम से जिले के कुल 7930 श्रमिकों को 02 करोड़ 29 लाख 17 हजार 100 रुपये की राशि से लाभान्वित किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल अंतर्गत मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत 101 हितग्राहियों को 20 लाख 20 हजार रुपये, मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 89 महिला हितग्राहियों को 17 लाख 80 हजार रुपये, मुख्यमंत्री नोनी बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना के तहत 50 हितग्राहियों को 02 लाख 59 हजार 100 रुपये, मुख्यमंत्री श्रमिक सियान सहायता योजना के तहत 28 हितग्राहियों को 05 लाख 60 हजार रुपये प्रदान किए गए।

इसी प्रकार मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के अंतर्गत 19 श्रमिकों के उत्तराधिकारियों को 01 करोड़ 90 लाख रुपये, मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक आवास सहायता योजना के तहत 04 श्रमिकों को 04 लाख रुपये तथा दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना के तहत 01 महिला हितग्राही को 01 लाख रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से प्रदान की गई।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अतिथिगण, श्रम विभाग के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे।

More Topics

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल

ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

इसे भी पढ़े