Total Users- 1,175,831

spot_img

Total Users- 1,175,831

Thursday, March 19, 2026
spot_img

भाजपा जिलास्तर के कार्यकर्ताओं को विशेष ट्रेनिंग देगी

रायपुर। आज रायपुर प्रदेश भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त प्रदेश एवं जिला पदाधिकारियों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। बीजेपी प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग जारी है। इस दौरान भाजपा संगठन के कई पदाधिकारी भी मौजूद हैं।

बीजेपी प्रदेश पदाधिकारी और जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा अपनी विशिष्ट कार्य पद्धति के साथ विचारधारा पर दृढ़ रहने वाली पार्टी है। जो ‘राष्ट्र प्रथम’ के मंत्र का अनुसरण करते हुए समाज के हर व्यक्ति के उत्थान व विकसित भारत के निर्माण हेतु कृत संकल्पित है।

ऐसे में हमारे प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है कि पूर्ण निष्ठा और आत्मविश्वास के साथ मिलकर संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाएँ। राष्ट्र हित व जनकल्याण के निरंतर हो रहे कार्यों से जनमानस को अवगत कराएं, यहीं हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वहीं बीजेपी अध्यक्ष किरणदेव ने कहा कि ट्रेनिंग में हमें वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन मिल रहा है। बीजेपी की प्रदेश, जिला, मंडल में नई टीम बनी है। हम अपने कार्यों को बूथ तक ले जाना चाहते हैं। जो कि बीजेपी के सभी मोर्चा- प्रकोष्ठ के माध्यम से पहुंचेंगे। आगामी दिनों में जिलास्तर पर भी ट्रेनिंग होगी।

More Topics

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर – मुख्यमंत्री साय

रायपुर। विष्णु देव साय से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय...

इसे भी पढ़े