Total Users- 1,175,359

spot_img

Total Users- 1,175,359

Wednesday, March 18, 2026
spot_img

भागदौड़ और तनावपूर्ण जिंदगी में खुद को स्वस्थ रखने का सबसे आसान उपाय है योग – राज्यपाल श्री डेका

योग हमें केवल शारीरिक रूप से ही नहीं, मानसिक और भावनात्मक रूप से भी मजबूत बनाता है। आजकल की भाग दौड़ और तनावपूर्ण जिंदगी में खुद को स्वस्थ रखने का योग सबसे आसान उपाय है। राज्यपाल रमेन डेका ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर मे आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में उक्त बातें कहीं। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के कृषि मण्डपम में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रमेन डेका ने सर्वप्रथम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का वाचन किया। इसके पश्चात् उन्होंने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया।

श्री डेका ने अपने उद्बोधन में कहा कि योग भारत की बहुत पुरानी और अनमोल परंपरा है। योग हमारी हजारों साल पुरानी जीवनशैली है, जो हमारे शरीर, मन और आत्मा को जोड़ती है। आज करीब 180 देश के निवासी योग कर रहे हैं। इससे बड़ा भारत की संस्कृति का सम्मान और क्या हो सकता है। इस साल योग दिवस की थीम, एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग, का उद्देश्य योग के माध्यम से पूरी दुनिया को स्वस्थ बनाना है।

श्री डेका ने कहा कि यह अनेक अध्ययनों में साबित हो चुका है कि अगर हम 20-30 मिनट योग करते हैं, तो हमारे अन्दर एकाग्रता, आत्मविश्वास और मन की शांति बढ़ेगी। परीक्षा का तनाव हो या कैरियर की चिंता, योग इन सबका हल है। आज कई बीमारियाँ हमारी जीवनशैली के कारण बढ़ रही हैं, जैसे डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, मोटापा, हृदय रोग और मानसिक तनाव आदि, नियमित योग से इन बीमारियों में लाभ होता है। एनसीसी, एनएसएस, खेल और अन्य गतिविधियों से जुड़े युवा, योग को अपनी नियमित दिनचर्या में शामिल करें। इससे आपकी ऊर्जा, सही दिशा में लगेगी और आप एक जिम्मेदार नागरिक बन पाएंगे।

More Topics

देश की एकता और धर्म के नाम पर हो रहा ध्रुवीकरण : स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद

बिलासपुर। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर पहुंचे...

BSNL ने दो तिमाहियों में 280 करोड़ और 262 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया -केंद्रीय संचार मंत्री सिंधिया

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया...

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग और बलिदान देश की अमूल्य धरोहर – मुख्यमंत्री साय

रायपुर। विष्णु देव साय से विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय...

इसे भी पढ़े