Total Users- 1,171,839

spot_img

Total Users- 1,171,839

Sunday, March 15, 2026
spot_img

जशपुर-बिरजमनी को मिला पक्का आवास,अब बारिश में नहीं होगी परेशानी

जशपुरनगर। कहते हैं कि अगर संकल्प मजबूत हो और शासन की योजनाएं साथ दें, तो हर सपना साकार किया जा सकता है। मनोरा विकासखंड के ग्राम खरसोटा निवासी राजकुमार महली और उनकी पत्नी बिरजमनी महली की कहानी इसकी जीवंत मिसाल है। प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत इस परिवार को पक्का आवास स्वीकृत हुआ है, और आज उनका पक्के मकान का सपना पूरा हो गया।

बिरजमनी महली बताती हैं कि उनका पुराना कच्चा मकान जर्जर हो चुका था। खासकर बारिश के मौसम में उन्हें और उनके बच्चों को रहने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन अब प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें जो नया मकान मिला है, वह उनके जीवन को स्थिरता और सुरक्षा प्रदान करेगा।

“हमने कभी नहीं सोचा था कि अपना पक्का घर बना पाएंगे।
अपना खुद का पक्का मकान पाकर खुशी से दिल भर आता है।
ऐसा कहती हैं बिरजमनी, जिनकी आंखों में अब भविष्य को लेकर आशा और आत्मविश्वास है।
बिरजमनी बताती हैं कि वह खेती और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं। उनके तीन बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। शासन द्वारा उन्हें महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह ₹1000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जिसे वे भविष्य के उपयोग के लिए सहेज कर रख रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

More Topics

महतारी वंदन योजना से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

महिलाएं अपनी छोटी मोटी जरूरतों को कर रही पूरीरायपुर।...

IMD Weather Alert: बढ़ती गर्मी के बीच दिल्ली में अचानक बारिश क्यों हो रही है?

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर में 50...

डाइटिंग का मतलब डाइट को बैलेंस करना, भूखा रहना नहीं

डाइटिंग करते समय लोग कम से कम खाना खाने...

प्रधानमंत्री आवास योजना से साकार हुआ पक्के घर का सपना

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से जिले...

इसे भी पढ़े