Total Users- 1,170,942

spot_img

Total Users- 1,170,942

Saturday, March 14, 2026
spot_img

भारतीयों को पसंद है फॉरेन ट्रिप्स, लगातार बढ़ती जा रही विदेश जाने वालों की संख्या

आजकल कई लोग फॉरेन ट्रिप्स करना काफी पसंद करते है। लोगों का भारत के बाहर जाना काफी आम हो गया है। इसकी ताजा आंकड़ा भी सामने आया है। विदेशों में जाकर चाहे छुट्टियां मनाने की बात हो या फिर काम के सिलसिले में विदेश जाना, जाने वाले भारतीयों की संख्या में 32 फीसदी का इजाफा हुआ है।
एक रिपोर्ट से सामने आई है। इस रिपोर्ट की मानें तो विदेश की यात्रा यानी इंटरनेशनल ट्रैवल को लेकर लोगों की सर्च अब काफी अधिक बढ़ी है। ये रिपोर्ट ट्रैवल बुकिंग प्लेटफॉर्म मेक माइ ट्रिप की ‘हाउ इंडिया ट्रैवल्स अब्रॉड’ रिपोर्ट में दी गई है। इस रिपोर्ट की जानकारी के मुताबिक विदेश यात्रा के संबंध में देश के कुछ खास हिस्सों के लोग अधिक सर्च करते है। इसमें महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली से सर्वाधिक सर्च किए जाते है।

जानकारी के मुताबिक ये रिपोर्ट जून 2023 से मई 2024 के बीच की अवधि पर आधारित है। इस रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त अरब अमीरात, थाईलैंड और अमेरिका जैसे डेस्टिनेशन हैं जहां लोग जाना काफी अधिक पसंद करते है। ये डेस्टिनेशन लोगों की टॉप लिस्ट में शुमार है। इसके अलावा कजाकिस्तान, अजरबैजान और भूटान कुछ ऐसी जगहें हैं जो अब लोगों की नई पसंद बनते जा रहे है। इन जगहों पर भी भारतीय जाना पसंद करने लगे है।

मेक माई ट्रिप के सह-संस्थापक एवं समूह के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजेश मागो ने कहा, ‘‘ खर्च करने के लिए पर्याप्त आय होना, वैश्विक संस्कृतियों की अधिक जानकारी और यात्रा करना सुगम होने से अधिक से अधिक भारतीय अवकाश के साथ-साथ कामकाज के लिए घरेलू तथा अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों की खोज कर रहे हैं।’’ रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष 10 उभरते गंतव्यों के लिए संयुक्त खोज में 70 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, भारतीयों में लक्जरी यात्रा के प्रति रुचि बढ़ रही है और अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में ‘बिजनेस क्लास’ उड़ानों के लिए खोज में 10 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

More Topics

इसे भी पढ़े