पति के शराब पीने से है क्लेश, तो ये उपाय करें

अगर आप या फिर आपको कोई अपना पति की शराब पीने की आदत से परेशान हैं, तो कुछ वास्तु और ज्योतिषीय उपाय आजमाए जा सकते हैं, जो पारंपरिक मान्यताओं और अनुभवों पर आधारित हैं।


वास्तु उपाय-शनिवार का विशेष उपाय
सवा मीटर काला और नीला कपड़ा लें और इन पर कच्चे कोयले, काले तिल, उड़द, और जौ रखें। इसे बांधकर नदी में प्रवाहित करें। ऐसा करते समय पति की लत छूटने की प्रार्थना करें।
तुलसी का उपयोग-घर के ईशान कोण में तुलसी का पौधा लगाएं और नियमित रूप से पूजा करें। इससे सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, जो बुरी आदतों को दूर करने में मदद कर सकती है।
पीपल के वृक्ष पर दीपक जलाए-सायंकाल किसी पीपल के वृक्ष के नीचे जाकर तिल के तेल का दीपक अर्पित करें। ये उपाय बुधवार और शनिवार को करें। यह ध्यान रखें कि उपाय पूरा होने और फलित होने तक इसकी चर्चा किसी से न करें। धीरे-धीरे आप स्वयं देखेंगी कि आपके पति ने शराब पीने से तौबा कर ली है। यह उपाय गुप्त रूप से किया जाएगा।

ज्योतिषीय उपाय-एकमुखी रुद्राक्ष धारण करवाएं
इसे धारण करने से मन की शांति बढ़ती है और नशे की लत कम हो सकती है।
हल्दी की माला-हो सके तो पति को गले में हल्दी की माला पहाएं और शुक्रवार तथा रविवार को देवी का पूजन करें। यह उपाय मानसिक और भावनात्मक मजबूती देने में सहायक होता है।

अतिरिक्त सुझाव
शराब की लत छोडऩे के लिए पति का मानसिक सहयोग बेहद जरूरी है। उनकी लत के पीछे के कारण को समझने की कोशिश करें। गंभीर मामलों में चिकित्सीय मदद या पुनर्वास केंद्र का सहारा लेना फायदेमंद हो सकता है।

नोट: ध्यान रखें कि ये उपाय पारंपरिक हैं और सभी पर समान प्रभाव नहीं डाल सकते। बेहतर परिणाम के लिए इन उपायों को सकारात्मक सोच और धैर्य के साथ अपनाएं।

More Topics

राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी छत्तीसगढ राज्य के धमतरी जिले के नगरी की मांदर की थाप

-स्वतंत्रता दिवस पर सरईटोला के कलाकार देंगे गुट्टा मांदर...

रामलला दर्शन योजना : 30 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना, जिले में उत्साह का माहौल

जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत 30...

प्रियंका गांधी ने निशाना साधते हुए कहा – संसद में जवाब देने से बच रही सरकार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा...

संसद में FCRA संशोधन बिल पर खींचतान, विपक्ष ने बताया अल्पसंख्यक विरोधी

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बुधवार...

इसे भी पढ़े