Total Users- 1,180,400

spot_img

Total Users- 1,180,400

Wednesday, March 25, 2026
spot_img

नदी में नहा रहा था शख्स, अचानक पैर के पास हुई हलचल, पानी में डाला हाथ और उड़ गए होश

इंटरनेट पर अक्सर ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिनमें लोग रोमांचक और चौंकाने वाली घटनाओं का सामना करते नजर आते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक शख्स नदी में नहाने के दौरान अचानक डर के मारे उछल पड़ता है। वजह थी उसके पैरों के पास हुई हलचल, जिसे देखकर वो घबरा गया।

पैरों के पास हुई हलचल, निकला मगरमच्छ का बच्चा

इंस्टाग्राम अकाउंट @noticias_delcaribe पर शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स नदी में नहा रहा है। वह अपने वीडियो की रिकॉर्डिंग भी करवा रहा था। अचानक उसे अपने पैरों के पास कुछ अजीब सा महसूस होता है। पहले तो वह घबराता है, फिर पानी में हाथ डालकर जांच करने की कोशिश करता है। जैसे ही वह हाथ बाहर निकालता है, उसकी पकड़ में एक छोटा मगरमच्छ आ जाता है।

मगरमच्छ को देखते ही शख्स डर के मारे उसे फेंककर वहां से भाग जाता है। गनीमत यह रही कि वह मगरमच्छ का बच्चा था, नहीं तो बड़ा मगरमच्छ होने की स्थिति में यह हादसा जानलेवा भी हो सकता था।

वीडियो को मिले लाखों व्यूज

https://www.instagram.com/reel/DGTegadODge/?utm_source=ig_web_copy_link

इस वायरल वीडियो को अब तक 65 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इस पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, “शायद उन्होंने मगरमच्छ को पहले ही पकड़ लिया होगा और फिर वीडियो बनाने के लिए इसे प्लान किया होगा।” वहीं, कुछ लोगों ने कहा कि “मगरमच्छ के बच्चे आमतौर पर पानी में इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाते।”

नदी में नहाने से पहले बरतें सावधानी

यह घटना एक महत्वपूर्ण संदेश भी देती है कि नदी, तालाब या झील में नहाने से पहले सतर्क रहना जरूरी है। पानी में कई ऐसे जीव हो सकते हैं जो इंसानों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए और अनजान जल स्रोतों में जाने से पहले सोच-समझकर फैसला लेना चाहिए।

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

इसे भी पढ़े