खतरनाक, बेबी किंग कोबरा को नंगे हाथों पालता दिखा शख्स

दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में से एक किंग कोबरा बेहद ही डरावना दिखाई देता है। पूरी दुनिया में मशहूर इस सांप की कहीं पर पूजा होती है तो कई लोग इससे आकर्षित होते हैं। हाल ही में इंटरनेट पर एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कोबरा के एक बच्चे को अपने हाथों से सहलाता हुआ दिखाई दे रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों की इसमें दिलचस्पी जाग गई है।

इंस्टाग्राम पर वर्ल्ड ऑफ स्नैक अकाउंट द्वारा डाले गए इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुकै हैं। इस वीडियो मे एक आदमी नंगे हाथों से कोबरा के बच्चे को सिर को धीरे से सहलाता हुआ दिखाई दे रहा है। सांप का बच्चा इंसानी पकड़ से कसमसाता है लेकिन वह उसे छोड़ता नहीं है। अपने छोटे शरीर के बाद भी कोबरा लगातार अपने आप को सतर्क और खतरनाक दिखाने की कोशिश करता है। वीडियो के सोशल मीडिया पर डाले जाते ही लोगों ने अपने-अपने हिसाब से प्रतिक्रिया देना शुरू कर दिया। कई लोगों ने उस व्यक्ति के इस हिम्मत भरे काम के लिए उसकी तरीफ की तो कई ने सांप को इस तरीके से रखने की आलोचना भी की।

हालांकि कोबरा के बच्चे का यह वीडियो पहली बार वायरल नहीं हो रहा है। इसके पहले भी एक वायरल वीडियो में एक आदमी कोबरा के अंडे से निकले एक छोटे सांप को पकड़ता हुआ दिखाई दे रहा था। छोटा सा सांप अपनी जीभ को हिलाता हुआ दिखाई दे रहा था। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने लोगों के मन को आश्चर्य से भर दिया था।

More Topics

राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी छत्तीसगढ राज्य के धमतरी जिले के नगरी की मांदर की थाप

-स्वतंत्रता दिवस पर सरईटोला के कलाकार देंगे गुट्टा मांदर...

रामलला दर्शन योजना : 30 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना, जिले में उत्साह का माहौल

जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत 30...

प्रियंका गांधी ने निशाना साधते हुए कहा – संसद में जवाब देने से बच रही सरकार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा...

संसद में FCRA संशोधन बिल पर खींचतान, विपक्ष ने बताया अल्पसंख्यक विरोधी

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बुधवार...

इसे भी पढ़े