ब्यास नदी में बढ़ा पानी: अंतिम संस्कार कर रहे लोग फंसे, जलती चिता संग कैसे बची जान? देखें वीडियो

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में व्यास नदी के किनारे एक अंतिम संस्कार के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अचानक हुई तेज बारिश के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया, जिससे वहां मौजूद लोग फंस गए। स्थिति इतनी भयावह हो गई कि जलती हुई चिता भी पानी में बहने लगी।

ट्रैक्टर की मदद से बचाई गई चिता और शव

घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जा रही है, जब भडोली गांव के कुछ लोग पारंपरिक रूप से व्यास नदी के किनारे अंतिम संस्कार कर रहे थे। तभी अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने लगा और लोग बुरी तरह फंस गए। स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर की मदद से किसी तरह लकड़ियों और शव को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर अंतिम संस्कार पूरा किया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस पूरी घटना का एक वीडियो किसी व्यक्ति ने रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो के सामने आने के बाद प्रशासन भी हरकत में आ गया है।

प्रशासन कर रहा जांच

नादौन के एसडीएम राकेश शर्मा ने बताया कि प्रशासन को इस घटना की जानकारी वीडियो के माध्यम से मिली है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अंतिम संस्कार किसका किया जा रहा था, क्योंकि घटना स्थल कांगड़ा जिले की सीमा में आता है। फिर भी प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले

गौरतलब है कि बारिश के मौसम में व्यास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने के कई मामले सामने आ चुके हैं। प्रशासन लगातार लोगों से नदी के किनारे सावधानी बरतने की अपील करता रहा है, लेकिन फिर भी ऐसे हादसे होते रहते हैं।

More Topics

राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी छत्तीसगढ राज्य के धमतरी जिले के नगरी की मांदर की थाप

-स्वतंत्रता दिवस पर सरईटोला के कलाकार देंगे गुट्टा मांदर...

रामलला दर्शन योजना : 30 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना, जिले में उत्साह का माहौल

जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत 30...

प्रियंका गांधी ने निशाना साधते हुए कहा – संसद में जवाब देने से बच रही सरकार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा...

संसद में FCRA संशोधन बिल पर खींचतान, विपक्ष ने बताया अल्पसंख्यक विरोधी

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बुधवार...

इसे भी पढ़े