गुस्से में आया हाथी, जेसीबी को बना डाला रंबा!

बंगाल के जलपाईगुड़ी में 1 फरवरी को एक हैरान कर देने वाली घटना हुई, जब एक हाथी और जेसीबी मशीन के बीच भिड़ंत हो गई। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स हाथी की पूंछ खींचकर भाग रहा है और आसपास के लोग शोर मचाते हैं, जिससे हाथी और भी गुस्से में आ जाता है। फिर, गुस्से में भरकर हाथी ने जेसीबी मशीन पर हमला कर दिया, जिससे मशीन के परखच्चे उड़ गए।

हाथी की ताकत का अंदाजा इस वीडियो से साफ तौर पर लगता है, क्योंकि उस एक हमले ने पूरी मशीन को नुकसान पहुंचा दिया। घटना के बाद स्थानीय लोग इस बात की चर्चा कर रहे हैं कि हाथियों को परेशान करना और उकसाना खतरनाक हो सकता है। हाथी के गुस्से के चलते उसकी सूंड और सिर को भी चोट आई है। एक शख्स को हाथी को उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि पुलिस ने जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया है।

इस घटना के बाद लोग सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और हाथियों को परेशान करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

More Topics

राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी छत्तीसगढ राज्य के धमतरी जिले के नगरी की मांदर की थाप

-स्वतंत्रता दिवस पर सरईटोला के कलाकार देंगे गुट्टा मांदर...

रामलला दर्शन योजना : 30 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना, जिले में उत्साह का माहौल

जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत 30...

प्रियंका गांधी ने निशाना साधते हुए कहा – संसद में जवाब देने से बच रही सरकार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा...

संसद में FCRA संशोधन बिल पर खींचतान, विपक्ष ने बताया अल्पसंख्यक विरोधी

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बुधवार...

इसे भी पढ़े