Total Users- 1,180,185

spot_img

Total Users- 1,180,185

Wednesday, March 25, 2026
spot_img

फैशन टिप्स : शादी के घर में दिखाना है जलवा तो इन कपड़ों को दें प्राथमिकता , देखकर लोग करेंगे तारीफ

जैसे ही घर में किसी की शादी की तारीख तय होती है, वैसे ही इसकी तैयारियां धूमधाम से शुरू हो जाती हैं। लोग दूल्हा-दुल्हन के साथ-साथ अपने खुद से लिए भी एक से बढ़कर एक खूबसूरत आउटफिट की तलाश करते हैं। खासतौर पर अगर बात करें दूल्हा-दुल्हन के भाई और बहन की, तो उनका सबसे अलग और प्यारा दिखना तो बेहद जरूरी होता है।

लड़कों को तो अपने कपड़ों के चयन में ज्यादा दिक्कत नहीं आती है, लेकिन लड़कियों के लिए हर रस्म में अलग कपड़े सेलेक्ट करना काफी कठिन होता है। शादी की हर रस्म में लड़कियां अलग-अलग रंग और अलग-अलग प्रकार के कपड़े पहनती हैं।

अगर आपके घर में भी शादी है, और आप इस संशय में हैं, कि कैसे कपड़े पहनकर आपका अंदाज बेहद खूबसूरत दिखेगा, तो ये लेख इसमें आपकी मदद कर सकता है। दरअसल, इस लेख में हम आपको हर रस्म के लिए आउटफिट के बारे में बताएंगे, ताकि शादी की हर रस्म भी आपका जलवा दिखता रहे। 

ज्यादातर घरों में शादी की रस्मों की शुरुआत माता की चौकी या फिर पाठ से होती है। ऐसे में इस दिन आप चुनरी प्रिंट का ऐसा शरारा पहन सकती हैं। इसके साथ कानों में झुमके जरूर पहनें। 


हल्दी के दिन के लिए इस तरह का दुपट्टे वाला शरारा सूट सबसे बेस्ट है। आप इसके साथ अपने बालों में खास तरह की हेयर स्टाइल जरूर बनाएं। 

मेहंदी में स्लीवलेस टॉप के साथ इस तरह की स्कर्ट आपके लुक को प्यारा दिखने में मदद करेगी। ये देखने में भी प्यारी दिखती है। 

संगीत की रात हर लड़की के लिए बेहद खास होती है। इस दिन जमकर नाच गाना होता है। ऐसे में आप ऐसे कपड़ों का चयन करें, जिसे कैरी करना मुश्किल ना हो। लहंगा और साड़ी कैरी करना थोड़ा कठिन हो सकता है। ऐसे में आप गाउन खरीद सकती हैं। 

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

इसे भी पढ़े