Total Users- 1,180,318

spot_img

Total Users- 1,180,318

Wednesday, March 25, 2026
spot_img

चप्पल जूते चुराने में माहिर कुत्ता

लखनऊ। आम तौर पर कुत्तों को मालिक का
वफादार कहा जाता है और वह घर व मालिक की सुरक्षा करता है। वाराणसी के चोलापुर
इलाके के साजीत प्रजापति के घर पला शेरू नाम का कुत्ता चप्पल चुराने में व्यस्त
रहता है। शेरू चप्पल व जूतों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता बल्कि उन्हें उठाघर अपने
मालिक के घर लाकर छिपा देता है। कुत्ते की अजीब हरकत से गांव के लोग काफी परेशान
है।गांव में चप्पल चोर कुत्ते की दहशत इस कदर फैली है कि ग्रामीण घर के बाहर अथवा
खेत खलिहान में जूते चप्पल नहीं उतारते। ग्रामीण अपने जूते चप्पल घरों के भीतर
रखते ही हैं जबकि समारोह आदि के दौरान चौकीदार नियुक्त करते हैं जो शेरू की इस
हरकत पर नजर रखता है। शेरू की जूते चप्पल चुराने की आदत से गांव वाले ही नहीं
बल्कि उसके मालिक भी त्रस्त हैं।उसके स्वामी साजीत प्रजापति का कहना है कि दो वर्ष
पूर्व जब वह इस कुत्ते के बच्चे को घर लाए तो वह कभी-कभी घरवालों के जूते व चप्पलों
को उठाकर एक कोने में छिपाता था। जब भी घर के किसी सदस्य की चप्पल नहीं मिलती तो
वह उस कोने में जाता और देखता की शेरू ने वहां चप्पल मिल जाती। कुत्ते की इस आदत
के बारे में प्रजापति ने सोचा की कुछ समय बाद सबकुछ ठीक हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं।
समय के साथ उसकी यह अजीब आदत बढ़ती चली गयी और घरवालों की पादुकाओं के अतिरिक्त
बाहर वालों की भी चप्पलें उठाकर घर लाने लगा। उसकी इस आदत की वजह से प्रजापति ने
कुत्ते को कई बार मारा और घर से भगा भी दिया लेकिन उसकी आदत में कोई सुधार नहीं
आया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत ग्राम पंचायत में कर दी है अब गांव वाले इस समस्या
से निजात पाने की कोशिश कर रहे हैं।

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

इसे भी पढ़े