Total Users- 1,180,185

spot_img

Total Users- 1,180,185

Wednesday, March 25, 2026
spot_img

बारिश के मौसम में भूलकर भी न करें यह गलती, नहीं तो हो सकती है भयंकर बीमारी, डॉक्टर से जानें बचने के टिप्स

मानसून में हो सकती है यह बीमारी
लेप्टोस्पायरोसिस बारिश के मौसम में जलभराव के कारण पनपने वाली सबसे गंभीर बीमारियों में से एक है. ये बीमारी लेप्टोस्पायरा नाम के बैक्टीरिया के कारण फैलती है. अधिकतर मामलों में ये देखा गया है कि ये बीमारी संक्रमित जानवर के जरिए इंसान तक पहुंचती है. संक्रमित जानवर जैसे चूहे के मल/मूत्र, दूषित पानी, दूषित खान-पान के संपर्क में आने पर इंसान संक्रमित हो जाता है. ज्यादातर यह बैक्टीरिया मुंह, आंख और नाक के जरिए शरीर में पहुंचता है. यह बैक्टीरिया वहीं पर पनपता है, जहां पर साफ-सफाई नहीं होती और गंदगी होती है.

डॉक्टर ने दी सेहतमंद रहने की सलाह
डॉक्टर ने कहा कि अगर आप बरसाती मौसम में एडवेंचर मूड में आ जाते हैं, तो आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है. आपको वाटर एक्टिविटी जैसे राफ्टिंग, स्विमिंग, पूल पार्टी आदि का शौक है, तो थोड़ा सावधान होकर इंजॉय करें. इस बीमारी का संक्रमण होने पर पहले कुछ दिन काफी आम लक्षण नजर आते हैं. अगर बीमारी के बड़े लक्षण की बात करें तो इसमें आंखों में खुजली होना, पेशाब करने में दिक्कत होना, उल्टी और दस्त, मांसपेशियों में तेज दर्द होने जैसे परेशानियां होती हैं.

मानसून में कैसे साफ करें घर
बारिश के मौसम में हर जगह पानी भर जाता है. घर के आसपास भी पानी और कीचड़ देखने के लिए मिलता है. ऐसे मे मच्छर और कीड़े घर के अंदर आने लगते हैं. इन सबसे बचना का एक तरीका है साफ-सफाई. साथ ही बाथरूम को भी सूखा रखें.

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

इसे भी पढ़े