दो दोस्त मात्र 6 लाख में 27 देश घूम आए

दुनिया भर में घूमकर नई चीजों को एक्सप्लोर करना बहुत से लोगों का शौक होता है. यूरोप के फरिनम और लाफुएंते नाम के दो दोस्त ऐसे ही घुमक्कड़ हैं, जिन्होंने पिछले ही साल दुनिया घूमने का अपना सफर शुरू किया. उनकी इस जर्नी की सबसे खास बात यह है कि दोनों प्लेन में बैठे बिना ही अब तक 27 देश घूम चुके हैं. उनका कहना है कि ऐसा करके उन्होंने पर्यावरण की मदद करने के साथ ही अपने पैसे भी बचाए हैं.
इटली के 25 वर्षीय टोमासो फरिनम और स्पेन के 27 वर्षीय एड्रियन लाफुएंते अपने सफर को यादगार बनाना चाहते थे. इसलिए उन्होंने पर्यावरण-अनुकूल यात्रा को अपनाया है. दोनों उड़ान भरने के बजाए नावों से दुनिया घूम रहे हैं. बीते 15 महीनों में फरिनम और लाफुएंते 27 देश घूम चुके हैं. दोनों दोस्त खुद को ‘टिकाऊ’ खोजकर्ता बताते हैं.


उन्होंने कहा, उनकी यात्रा ने न केवल पर्यावरण की मदद की है, बल्कि उनके पैसे भी बचे हैं. दोनों दोस्त मात्र 7,700 डॉलर (लगभग 6,46,000 रुपये) में अब तक 27 देश घूम चुके हैं. एक मीडिया आउटलेट से बातचीत में दोनों ने बताया कि पहली बार जब दोस्तों और परिवार ने उनके नाव से सफर करने की बात सुनी तो वे घबरा गए. खासकर, तब जब उन्होंने बताया कि वे बिना किसी एक्सपीरियंस के प्रशांत महासागर को लांघने वाले हैं.


फरिनम ने बताया कि पनामा की खाड़ी को पार करना आसान नहीं था. पहले 10 दिन काफी खतरनाक थे. इस दौरान हमें तूफान, तेज हवाओं और बड़ी लहरों का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा, ऐसे वक्त में डूबने का खतरा अधिक रहता है. लेकिन हमने हार नहीं मानी. दोनों दोस्तों ने पिछले साल गर्मियों में अपने सफर की शुरुआत की थी. उन्होंने साउथ अमेरिका तक पहुंचने के लिए समंदर में करीब 39 दिन बिताए.

More Topics

राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी छत्तीसगढ राज्य के धमतरी जिले के नगरी की मांदर की थाप

-स्वतंत्रता दिवस पर सरईटोला के कलाकार देंगे गुट्टा मांदर...

रामलला दर्शन योजना : 30 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना, जिले में उत्साह का माहौल

जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत 30...

प्रियंका गांधी ने निशाना साधते हुए कहा – संसद में जवाब देने से बच रही सरकार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा...

संसद में FCRA संशोधन बिल पर खींचतान, विपक्ष ने बताया अल्पसंख्यक विरोधी

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बुधवार...

इसे भी पढ़े