Total Users- 1,180,549

spot_img

Total Users- 1,180,549

Thursday, March 26, 2026
spot_img

बेंगलुरु के शख्स ने सालभर में 5 लाख का खाना खा गया, Zomato ने शेयर किया चौंकाने वाला आंकड़ा

बेंगलुरु के एक शख्स की कहानी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है, जिसने 2024 में Zomato के जरिए 5,13,733 रुपये का खाना ऑर्डर किया। यह जानकारी Zomato ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में दी है। यह अनाम व्यक्ति खाने का जबरदस्त शौक़ीन है, जिसके चलते उसने सालभर में इतनी बड़ी राशि खर्च की। इस आंकड़े से यह भी साबित होता है कि ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप्स का व्यापार कितना बढ़ा है, खासकर तब जब लोग बाहर खाने के बजाय घर पर आराम से ऑनलाइन ऑर्डर कर रहे हैं।

Zomato की रिपोर्ट के मुताबिक, इसके अलावा 2024 में 1 करोड़ से अधिक टेबल रिजर्व किए गए। सबसे व्यस्त दिन 6 दिसंबर था, जब फादर्स डे पर 84,866 लोगों ने अपने पिताओं के साथ लंच या डिनर का आनंद लिया। Zomato ने यह भी बताया कि दिल्लीवासियों ने बजट-अनुकूल भोजन में सबसे अधिक बचत की, कुल मिलाकर 195 करोड़ रुपये की बचत की।

इसके साथ ही बिरयानी, पिज्जा, चाय, और कॉफी जैसी लोकप्रिय डिशों के ऑर्डर भी Zomato के आंकड़ों में शामिल हैं। बिरयानी 2024 में देश की सबसे पसंदीदा डिश बनी, और इस साल 9,13,99,110 प्लेट बिरयानी ऑर्डर की गई।

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

इसे भी पढ़े