Total Users- 1,163,934

spot_img

Total Users- 1,163,934

Saturday, February 28, 2026
spot_img

22 साल की एक लड़की ने चित्तौड़गढ़ में छिपकली गलने तक चाय पी ली, फिर क्या हुआ?

चित्तौड़गढ़, भारत राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा थाना क्षेत्र में एक २२ वर्षीय लड़की ने किचन में जाकर चाय चढ़ा दी और मोबाइल पर व्यस्त हो गई। चाय पीते समय एक छिपकली गिर गई। चाय को स्वादिष्ट बनाने के लिए लड़की उसे बहुत देर तक उबालती रही।

इसके बाद वह उसे छानने लगी और पीने लगी। जब उसने चाय का स्वाद कड़वा महसूस किया, तो उसने चाय के बर्तन में जाकर देखा कि उसमें छिपकली पड़ी थी। लेकिन चाय इतनी उबाली हुई थी कि छिपकली भी गल गई।

उल्टियां होने लगी तो अस्पताल पहुंची

लड़की ने चाय को फेंककर कुल्ला भी किया, लेकिन उल्टियां होने लगी। इसके तुरंत बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां वह उपचार प्राप्त कर रहा है। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि छिपकली जहरीली नहीं थी। इसलिए जीवन का खतरा तो नहीं है।

पूजा ने बताया पता नहीं कब गिरी छिपकली

22 साल की पूजा जब अस्पताल पहुंची तो वहां पर भी उसे उल्टी हुई। स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद पूजा ने कहा कि उसे पता ही नहीं चला कि कब छिपकली चाय के बर्तन में आ गिरी। उसका ध्यान चाय के बर्तन पर नहीं था। चाय छानने के दौरान भी इस बारे में पता नहीं चला। परिवार का कहना है कि इस तरह का घटनाक्रम आज तक नहीं हुआ।

बारिश के मौसम में रखें सावधानी

डॉक्टर्स का कहना है कि इस तरह का घटनाक्रम कभी कभार ही सामने आता है। बारिश के समय में किचन में खासतौर पर ध्यान रखकर काम करने की जरूरत है। गनीमत रही कि जो छिपकली चाय में गिरी वह जहरीली नहीं थी। अन्यथा परेशनी हो सकती थी। लेकिन छिपकली गंदी जगहों पर बैठती है, कीट पतंगे खाती है। फिर वही छिपकली अगर खाने में गिरती है, तो कई तरह के इंफेक्शन हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि छिपकली किसी के खाने में गिरी हो और उसकी मौत हुई हो ऐसा मामला अभी तक नहीं आया है।

More Topics

SIR प्रक्रिया पर उठाए सवाल,पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने

ममता बनर्जी ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दी जशपुर जिले को बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले को विकास...

इसे भी पढ़े