Total Users- 1,180,144

spot_img

Total Users- 1,180,144

Wednesday, March 25, 2026
spot_img

92 साल के बुजुर्ग को मिली उम्रकैद की सजा, खौफनाक केस ने दुनिया को चौंकाया

ब्रिटेन में 92 वर्षीय एक व्यक्ति को न्यूनतम 20 साल की सजा के साथ आजीवन कैद की सजा सुनाई गई है. कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए दोषी हेडली को आदेश दिया कि वह अब अपनी बची हुई जिंदगी जेल में बिताए. हेडली को 57 साल पहले किए गए एक अपराध के लिए सजा सुनाई गई है.

एक 92 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति को 57 साल पहले किए गए एक अपराध के लिए उम्रकैद की सजा सुनाई गई है. उसे एक महिला का रेप और हत्या का दोषी ठहराया गया है. यह सबसे पुराना कोल्ड केस (Oldest Cold Case) माना जा रहा है, जिसे आधुनिक अंग्रेज पुलिस ने सुलझाया है. दोषी रायलैंड हेडली (Ryland Headley) ब्रिटेन में हत्या के लिए सजा पाने वाला सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गया है.

जस्टिस स्वीटिंग ने 92 साल के हेडली को आदेश दिया कि वह अपनी बची हुई जिंदगी जेल में बिताए. 1967 में हेडली ने लुइसा डन (Louisa Dunne) की ब्रिस्टल स्थित उनके घर में बेरहमी से हत्या कर दी थी.

सीएनन की रिपोर्ट के अनुसार, इस निर्मम हत्या को अंजाम देने के बाद हेडली अपने परिवार के साथ ब्रिस्टल छोड़कर भाग गया था. लंदन में कुछ समय बिताने के बाद हेडली सफोक के इप्सविच में जाकर बस गया. लेकिन उसका आपराधिक इतिहास यहीं खत्म नहीं हुआ. 1977 में हेडली ने इप्सविच में 79 और 84 साल की दो और बुजुर्ग महिलाओं का रेप किया था. तब भी उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी, लेकिन अपील के बाद सजा कम कर दी गई.

‘क्रूर और निर्दयी हत्यारा’

जज ने हेडली को ‘क्रूर और निर्दयी’ बताते हुए कहा कि लुइसा को हमले के दौरान असहनीय पीड़ा और डर का सामना करना पड़ा. चौंकाने वाली बात ये है कि हेडली ने अपने किए पर कोई पछतावा नहीं दिखाया. ये तो पुलिस, फोरेंसिक एक्सपर्ट्स और क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस के अथक प्रयासों का नतीजा है कि दशकों बाद आखिरकार ये भयानक सच सामने आ पाया. 

ऐसे सुलझी दशकों पुरानी गुत्थी

2023 में इस कोल्ड केस के जांचकर्ताओं ने लुइसा के कपड़ों से मिले DNA सैंपल का इस्तेमाल किया. 2012 की एक गिरफ्तारी के कारण हेडली का डीएनए प्रोफाइल नेशनल डेटाबेस पर मौजूद था, और यहीं से 57 साल पुराने रहस्य से पर्दा उठ गया.

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

इसे भी पढ़े