Total Users- 1,180,285

spot_img

Total Users- 1,180,285

Wednesday, March 25, 2026
spot_img

12 या 13 फुट की दीवार फांदकर घर में घुसा आया शेर,किचन में छुपकर बैठा था

घर में आप आधी रात उठे और आपको दहाड़ मारती किसी जानवर की आवाज सुनाई दे, तब आप क्या करेंगे? फर्ज करिए यह आवाज जंगल के राजा बब्बर शेर की हो तो हालत और टाइट हो सकती है। गुजरात में अमरेली जिले के एक गांव में एक परिवार के साथ आधी रात ऐसा ही हुआ। उनके घर के किचन में साक्षात बब्बर शेर विराजमान था। रात के अंधेरे में गुर्राती आवाज सुन घरवालों के भी हाथ-पांव फूल गए। पहले तो आवाज हल्की लगी,उन्हें लगा कि कोई बिल्ली उनके घर में घुस आई है,लेकिन अगले ही क्षण शेर देख सारे हक्के-बक्के रह गए। यह पूरा वाक्या सोशल मीडिया पर वायरल है। वन विभाग ने हालांकि शेर को वहां से निकालकर जंगल वापस छोड़ दिया है।

यह घटना अमरेली जिले के राजुला तालुका के कोवाया गांव में लखोटरा के घर में रात करीब 1 बजे हुई। तब पूरा परिवार सो रहा था। शेर रसोई की दीवार और छत की बल्लियों के बीच घुस गया। चौंकते हुए घरवालों ने जानवर पर टॉर्च की रोशनी डाली और अपने फोन पर वीडियो बनाए। गांव के सरपंच जीना लखोटरा ने कहा कि शेर 12 या 13 फुट की दीवार फांदकर घर में घुसा था। परिवार चिल्लाने लगा जिसके बाद आसपास के पड़ोसी भी तुरंत इकट्ठा हो गए। हमने सावधानी से आवाजें निकालीं ताकि शेर घबराए नहीं और किसी को नुकसान न पहुंचाए। इसके बाद वन अधिकारियों को सूचित किया गया और उन्होंने सफलतापूर्वक शेर को परिसर से बाहर निकाल दिया।

उप वन संरक्षक (शेंतरुंजी डिवीजन) जयन पटेल ने समझाया कि यह शेर छह शेरों के झुंड का है। वे वर्तमान में जाफराबाद के पास हैं और शिकार की तलाश में कभी-कभी गांवों में घुस जाते हैं,खासकर जब उन्हें आवारा मवेशी नहीं मिलते हैं। ऐसी घटनाएं बेहद दुर्लभ हैं। जंगल और तट दोनों के पास होने के कारण,गांव में शेरों का दिखना आम बात है और निवासी उनकी उपस्थिति के आदी हो गए हैं। पास के पीपावाव बंदरगाह पर भी अक्सर शेरों के दिखने की खबरें आती हैं। अमरेली जिले में लगभग 150 शेर रहते हैं और ऐसे मामले सामने आए हैं जब शेर बरामदों और मवेशी शेडों में घुसने के लिए दीवारें फांद गए हैं।

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

इसे भी पढ़े