Total Users- 1,180,243

spot_img

Total Users- 1,180,243

Wednesday, March 25, 2026
spot_img

हेलीकॉप्टर जैसी दिखने वाली कार जिसे शादी-विवाह में किराए पर दिया जाता था, 25000 का कटा चालान

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के पट्टी कोतवाली क्षेत्र में एक अनोखी कार को पुलिस ने जब्त किया है. बताया जा रहा है कि जौनपुर जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के लोहिंदा निवासी राज नारायण ने अपनी कार को हेलीकॉप्टर जैसा दिखने के लिए मॉडिफाई किया था. इस कार को शादी-विवाह में दूल्हे के लिए किराए पर दिया जाता था. बताया जा रहा है कि पट्टी कोतवाल अवन कुमार दीक्षित बधवा बाजार में पेट्रोलिंग कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने हेलीकॉप्टर के आकार की एक अनोखी कार देखी. यह कार रोहिड़ा निवासी दिनेश कुमार पटेल चला रहा था. कार देखते ही कोतवाल अवन कुमार भी अचंभित हो गए. इसके बाद उन्होंने कार को तुरंत रुकवा लिया. फिर कार को थाने लेकर आए और सीज कर दिया. साथ ही कार का 25000 रुपये का चालान भी काटा.

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वे लगातार ऐसे मॉडिफाइड वाहनों पर कार्रवाई कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने 18 से 20 ऐसी बुलेट बाइक पर भी कार्रवाई की थी. जिनके साइलेंसर से अलग तरह की आवाज आती थी. वहीं, इस कार को 207 एमबी एक्ट के तहत सीज करते हुए 25000 का चालान किया गया है. जिस वक्त कार को कोतवाल ने रुकवाया था, उस वक्त कार को देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई थी. साथ ही जब कार को थाने लाया गया तो भी बड़ी संख्या में लोग इसे देखने पहुंच गए. क्योंकि ऐसी कार लोगों ने कभी नहीं देखी थी. इस कार को हेलीकॉप्टर जैसे मॉडिफाई करके बनाया गया था.

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

इसे भी पढ़े