वायरल : दुल्हन के लिए दूल्हे ने बाइक पर फिट कर दिया कूलर

भारत देश में जुगाड़बाजों की कोई कमी नहीं. यहां हर परेशानी का समाधान लोग अपने देसी अंदाज़ में ढूंढ ही लेते हैं. इन दिनों जब देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है, लोग खुद को तपती धूप से बचाने के लिए तरह-तरह के उपाय अपना रहे हैं. अब एक ऐसा ही देसी जुगाड़ वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे.

वीडियो में एक दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को बाइक पर लेकर जा रहा है, लेकिन जो चीज़ लोगों का ध्यान खींच रही है, वह है….चलती बाइक पर फिट किया गया एक असली, चलता हुआ कूलर. जी हां, गर्मी से राहत देने के लिए दूल्हे ने अपनी बाइक पर एक छोटा कूलर बांध रखा है और मजेदार बात ये है कि वह कूलर सच में चल भी रहा है. हवा से सराबोर दुल्हन बड़े ही आराम से सफर का लुत्फ उठा रहा है.

दूल्हे की जुगाड़ ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
वीडियो को इंस्टाग्राम पर @ranjeetraiderr15 नाम के यूज़र ने शेयर किया है, जिसमें कैप्शन के साथ लिखा है, जुगाड़ हो तो ऐसा. इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों ने इसे लाइक किया है. कमेंट सेक्शन में भी यूज़र्स मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो देख चुके एक यूज़र ने लिखा, लगता है ये कूलर ससुराल से गिफ्ट में मिला है. वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया, नई दुल्हन को गर्मी न लगे, इसलिए भाई साहब ने जुगाड़ की सारी हदें ही पार कर दीं.

More Topics

राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी छत्तीसगढ राज्य के धमतरी जिले के नगरी की मांदर की थाप

-स्वतंत्रता दिवस पर सरईटोला के कलाकार देंगे गुट्टा मांदर...

रामलला दर्शन योजना : 30 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना, जिले में उत्साह का माहौल

जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत 30...

प्रियंका गांधी ने निशाना साधते हुए कहा – संसद में जवाब देने से बच रही सरकार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा...

संसद में FCRA संशोधन बिल पर खींचतान, विपक्ष ने बताया अल्पसंख्यक विरोधी

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बुधवार...

इसे भी पढ़े