Total Users- 1,180,283

spot_img

Total Users- 1,180,283

Wednesday, March 25, 2026
spot_img

दुर्लभ सांप वाइन स्नेक देश में दूसरी बार देखा गया

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी और बहराइच ज़िलों में फैले दुधवा टाइगर रिजर्व में एक दुर्लभ लंबे मुंह वाला वाइन स्नेक पाया गया है. वन अधिकारियों ने ये जानकारी दी है. ये दुर्लभ सांप राज्य में पहली बार और देश में दूसरी बार देखा गया है. उन्होंने बताया कि यह खोज 28 मार्च को पलिया खेरी डिवीजन में गैंडे को छोड़ने के अभियान के दौरान की गई थी, जब अधिकारी सुरक्षा के लिए दीमक के टीले को साफ कर रहे थे, तभी ये जीवंत हरा सांप दिखाई दिया. फील्ड बायोलॉजिस्ट विपिन कपूर सैनी और शोधकर्ताओं की एक टीम ने इस प्रजाति की पहचान की.

इससे पहले, अहेतुल्ला लॉन्गिरोस्ट्रिस को पिछले साल बिहार और ओडिशा में केवल एक बार देखा गया था. अधिकारियों ने बताया कि यह प्रजाति आमतौर पर दक्षिण पूर्व एशिया में पाई जाती है. सैनी ने कहा कि इस खोज से आने वाले साल में इस प्रजाति पर और अधिक शोध का मार्ग प्रशस्त होगा. सांप को सावधानीपूर्वक संभाला गया और उसे पास के दीमक के टीले में छोड़ भी दिया गया.

अधिकारियों ने मूल टीले को बिना छेड़े ही छोड़ दिया. दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर डॉ. एच.राजा मोहन ने इस खोज की सराहना करते हुए इसे रिजर्व की इकोलॉजिकल रिजनेस का प्रमाण बताया. उन्होंने कहा, ‘दुधवा अपने छिपे हुए खजानों को उजागर करता ही रहता है. अहेतुल्ला लॉन्गिरोस्ट्रिस की रिडिस्कवरी सस्टेन्ड रिसर्च और हैबिटैट कंसर्वेशन के महत्व को उजागर करती है.’वन संरक्षक और दुधवा टाइगर रिजर्व के उप निदेशक डॉ. रेंगाराजू टी. ने इसे भारतीय वन्यजीव संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

इसे भी पढ़े