दर्दनाक घटना : अचानक धंस गई राजधानी की सड़क, सिंकहोल में समा गया बाइक सवार

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में एक भयावह सड़क हादसा कैमरे में कैद हो गया. एक मोटरसाइकिल सवार चलती सड़क पर अचानक बने विशाल सिंकहोल में समा गया, जबकि उसके ठीक आगे चल रही कार बाल-बाल बच गई. इस दर्दनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दहशत में आ गए हैं. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाइक चला रहे व्यक्ति की पहचान पार्क के रूप में हुई है. घटना का लाइव वीडियो एक अन्य वाहन के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गया, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे सड़क पर अचानक गड्ढा बनता है और बाइक सवार उसमें गिर जाता है. वहीं, उसके आगे चल रही कार उछलती है, लेकिन किसी तरह हादसे से बच जाती है.

रिपोर्ट के अनुसार, इस हादसे के तुरंत बाद बचाव दल ने खोज अभियान शुरू किया. शुरुआती घंटों में उन्हें सिर्फ एक मोबाइल फोन मिला, जो रात 1:37 बजे घटनास्थल के पास पड़ा था. करीब दो घंटे बाद, बचाव दल को सिंकहोल से 30 मीटर दूर बाइक मिली, लेकिन उस समय तक बाइक सवार का कोई पता नहीं था. सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया और करीब 18 घंटे बाद, उन्हें पार्क का शव गहरे गड्ढे में मिला. जब उसे निकाला गया, तो वह कार्डियक अरेस्ट की स्थिति में था.

More Topics

राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी छत्तीसगढ राज्य के धमतरी जिले के नगरी की मांदर की थाप

-स्वतंत्रता दिवस पर सरईटोला के कलाकार देंगे गुट्टा मांदर...

रामलला दर्शन योजना : 30 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना, जिले में उत्साह का माहौल

जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत 30...

प्रियंका गांधी ने निशाना साधते हुए कहा – संसद में जवाब देने से बच रही सरकार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा...

संसद में FCRA संशोधन बिल पर खींचतान, विपक्ष ने बताया अल्पसंख्यक विरोधी

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बुधवार...

इसे भी पढ़े