चटपटा खाने का है मन तो ट्राई करें टेस्टी – टेस्टी cheese roll

अगर आपका कुछ चटपटा खाने का मन कर रहा है तो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं चीज़ रोल की ये स्वादिष्ट रेसिपी। इस बार जब आप कुछ खास खाने की योजना बनाएं तो चीज रोल पर विचार जरूर करें। इसे बनाना भी बेहद आसान है। चलिए अब जानते हैं इसकी रेसिपी –


सामग्री


2 कप मैदा
200 ग्राम पनीर
2 कटोरी बारीक कटा प्याज
2 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
1/2 कप काजू का पेस्ट
1/2 कप दही
1 छोटा चम्मच जीरा
2 चम्मच लाल मिर्च का पेस्ट
1/4 चम्मच हल्दी
2 चम्मच धनिया पाउडर
1 चम्मच गरम मसाला
हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
1 कप पानी
तेल आवश्यकतानुसार
नमक स्वादानुसार


विधि

  • सबसे पहले एक पैन में तेल गरम करें।
  • अब इसमें जीरा, प्याज और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छे से भूनें।
  • जब प्याज भुन जाए तो इसमें मिर्ची का पेस्ट, हल्दी और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • अब इसमें काजू का पेस्ट, दही और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • जब ये भुन जाए तो पनीर, नमक और धनिया पत्ती डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • अब मैदे को पानी की सहायता से गूंथ लें और इसकी पतली रोटियां बेलें।
  • अब इसके अंदर तैयार पनीर स्टफिंग भरकर रोल करें और नॉनस्टिक तवे पर तेल लगाकर इसे अच्छे से सेंक लें।
  • अब इसे सर्विंग प्लेट में निकलकर गरमागरम परोसें।

More Topics

राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी छत्तीसगढ राज्य के धमतरी जिले के नगरी की मांदर की थाप

-स्वतंत्रता दिवस पर सरईटोला के कलाकार देंगे गुट्टा मांदर...

रामलला दर्शन योजना : 30 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना, जिले में उत्साह का माहौल

जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत 30...

प्रियंका गांधी ने निशाना साधते हुए कहा – संसद में जवाब देने से बच रही सरकार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा...

संसद में FCRA संशोधन बिल पर खींचतान, विपक्ष ने बताया अल्पसंख्यक विरोधी

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बुधवार...

इसे भी पढ़े