गर्दन से अंडा देता है ये घोंघा कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ दृश्य देखें

न्यूजीलैंड के डिपार्टमेंट ऑफ कंजर्वेशन के एक कर्मचारी ने एक लुप्तप्राय प्रजाति के घोंघे की देखभाल करते समय इस दुर्लभ क्षण को रिकॉर्ड किया. ये घोंघे इतने बड़े हो सकते हैं कि संरक्षण विभाग इन्हें ‘घोंघा जगत का दिग्गज’ कहता है.
न्यूजीलैंड के एक दुर्लभ घोंघे को पहली बार गर्दन से अंडा देते हुए फिल्माया गया है. इस बेहद दुर्लभ पल को डिपार्टमेंट ऑफ कंजर्वेशन (डीओसी) के एक कर्मचारी ने रिकॉर्ड किया. डीओसी ने अपने फेसबुक पेज पर इसका एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें बड़े मांसाहारी घोंघे ‘पॉवेलिफेंटा ऑगस्टा’ को अंडा देते हुए देखा जा सकता है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, न्यूजीलैंड के दक्षिणी द्वीप में कोयला खनन के कारण पॉवेलिफेंटा ऑगस्टा की आबादी पर अस्तित्व का संकट मंडराने लगा था. जिसके बाद उन्हें उनके वन्य आवास से स्थानांतरित करके ठंडे कंटेनरों में शिफ्ट कर दिया गया. डीओसी 2006 से होकिटिका में इस बंदी आबादी का प्रबंधन कर रहा है.

डीओसी ने कहा, पॉवेलिफेंटा ऑगस्टा के बंदी प्रबंधन ने न केवल इस प्रजाति को विलुप्त होने से बचाया है, बल्कि इससे हमें दुनिया में कहीं और नहीं पाए जाने वाले इन अविश्वसनीय जीवों के जीवन के बारे में अधिक जानने का अवसर मिला है. ये इतने बड़े हो सकते हैं कि न्यूजीलैंड का संरक्षण विभाग इन्हें ‘घोंघा जगत का दिग्गज’ कहता है.

एक सरंक्षण रेंजर लिसा फ्लैगन ने कहा, हमने इन घोंघों की देखभाल में जितना समय बिताया है, उसमें यह पहली बार है जब हमने किसी को अंडा देते हुए देखा है. उन्होंने कहा, जब हम घोंघे का वजन कर रहे थे, तभी हमने देखा कि वो अंडा दे रहा है.

उन्होंने बताया कि पॉवेलिफेंटा ऑगस्टा धीमी गति से बढ़ने वाले और लंबे समय तक जीवित रहने वाले घोंघे हैं. जब तक वे 8 साल के नहीं हो जाते, तब तक यौन रूप से परिपक्व नहीं होते हैं. यह जीव साल में केवल 5 बड़े अंडे देता है, जिन्हें फूटने में एक साल से ज्यादा समय लग सकता है.

More Topics

राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी छत्तीसगढ राज्य के धमतरी जिले के नगरी की मांदर की थाप

-स्वतंत्रता दिवस पर सरईटोला के कलाकार देंगे गुट्टा मांदर...

रामलला दर्शन योजना : 30 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना, जिले में उत्साह का माहौल

जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत 30...

प्रियंका गांधी ने निशाना साधते हुए कहा – संसद में जवाब देने से बच रही सरकार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा...

संसद में FCRA संशोधन बिल पर खींचतान, विपक्ष ने बताया अल्पसंख्यक विरोधी

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बुधवार...

इसे भी पढ़े