Total Users- 1,180,184

spot_img

Total Users- 1,180,184

Wednesday, March 25, 2026
spot_img

गजब! बच्चे का टैलेंट देख चौंक जाएंगे आप, पुल‍िसवाले भी भूले अपनी ड्यूटी, देखें वायरल वीड‍ियो

Viral Video : एक तरह जहां पुलिस को देखते ही बच्चों की हालत खराब हो जाती है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ बच्चे ऐसे होते हैं, जो अपनी हरकतों से पुलिसकर्मियों को भी हंसने पर मजबूर कर देते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


 भारत में टैलेंटेड लोगों की कमी नहीं है। बस लोग प्लेटफॉर्म की तलाश में रहते हैं कि उनका टैलेंट लोगों तक पहुंच सके। सोशल मीडिया के आने के बाद ऐसे कई लोगों को फायदा हुआ है, जो दूर दराज के क्षेत्रों में रहते थे लेकिन इंटरनेट की वजह से ना सिर्फ देश बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध हो गए। अब एक छोटे बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसका टैलेंट देखकर पुलिसवाले भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

वायरल वीडियो अपने ही देश का है लेकिन किस जगह का है, इसकी जानकारी नहीं है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कई पुलिसकर्मी एक जगह खड़े हैं और उनके आसपास कई ग्रामीण पुरुष और बच्चे भी मौजूद हैं। इसी बीच एक छोटा बच्चा अपने मुंह से ऐसी आवाज निकालता है, जिसे सुनकर पुलिसवाले भी हंस पड़े।

शख्स ने मुंह से निकाली सायरन की आवाज 

छोटे बच्चे ने पुलिसवालों के सामने अपने मुंह से सायरन की आवाज निकाली। बच्चे ने एकदम वैसे ही आवाज निकाली, जैसे पुलिस की गाड़ी में लगे सायरन की होती है। बच्चे का यह टैलेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर तमाम सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि देश में कितने तेजस्वी लोग हैं, कहां से आते हैं ऐसे लोग। एक ने लिखा कि इसी सायरन का इस्तेमाल अब पुलिस को करना चाहिए ,जो बैटरी खाये कम लेकिन शोर मचाये ज्यादा। एक अन्य ने लिखा कि इंडिया में टैलेंट की कोई कमी नहीं हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इस बच्चे का टैलेंट गांव के कई लोगों को हार्ट अटैक ला सकता है।

एक ने लिखा कि इतने लोगों के बीच में अपना टैलेंट दिखाने वाला बच्चा बड़ा हिम्मती होगा। एक सोशल मीडिया ने लिखा कि बच्चे का टैलेंट देखकर पुलिसवाले भी हैरान हैं कि हम तो यहां हैं तो सायरन कौन बजा रहा है। एक अन्य ने लिखा कि इस देश में टैलेंट की कोई कमी नहीं है, बस टैलेंट को सामने लाने वालों की कमी है।

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

इसे भी पढ़े