Total Users- 1,180,403

spot_img

Total Users- 1,180,403

Wednesday, March 25, 2026
spot_img

“करोड़पति बॉस की शर्मनाक हरकत, लड़की को मिला 23 करोड़ का मुआवज़ा, जानें पूरा मामला!”

आजकल हर कोई अपने काम में इतना मसरूफ है कि कई बार अपने बच्चों को पालने-पोसने का समय नहीं मिल पाता. ऐसे में या तो लोग बच्चों को डेकेयर सेंटर में छोड़ते हैं या फिर घर पर ही कोई आया रख लेते हैं, जो बच्चों को पाले. इसके बदले में अच्छे-खासे पैसे भी मिलते हैं. खासतौर पर पश्चिमी देशों में तो नैनी की सैलरी इतनी होती है कि ये फुल टाइम प्रोफेशन बन चुका है.

इस तरह के अरेंजमेंट में ये आशंका तो हमेशा ही बनी रहती है कि कहीं आया आपका भरोसा न तोड़ दे. जिस तरह नौकरी में काम ठीक से करने का ज़िम्मा रहता है, उसी तरह मालिक पर भी ज़िम्मा होता है कि वो कर्मचारी का ख्याल रखे. अमेरिका में एक करोड़पति के घर काम करने वाली लड़की के साथ कुछ अलग ही हो गया. उसने सोचा भी नहीं था कि जिसके 4 बच्चों को वो पाल रही है, वो उसे ही धोखा दे देगा.

मालिक ने की घिनौनी हरकत
25 साल की केली आंद्राडे अमेरिका के कोलंबिया में एक करोड़पति के घर नैनी का काम करती थी. उसने साल 2021 में अपने बेडरूम में कुछ अलग सा महसूस हुआ. केली को पहले से ही शक था कि उसका बॉस हमेशा उसके कमरे में एक डिवाइस सेट करना चाहता है. थोड़े दिन बाद उसे महसूस हुआ कि बॉस ने उसके घर में कैमरा लगा दिया है, जिसमें एक मेमोरी कार्ड भी है. इस कैमरे में केली की सारी पर्सनल रिकॉर्डिंग थी. उसके कपड़े बदलते हुए और दूसरे निजी पल भी मेमोरी कार्ड में कैद हो चुके थे.

कोर्ट पहुंच गई लड़की
केली ने ये हरकत पता चलते ही कानूनी मदद ली और कोर्ट पहुंच गई. उसने अपने करोड़पति बॉस एंथनी एस्पोसिटो के खिलाफ केस कर दिया. सुनवाई के बाद कोर्ट ने केली के हक में फैसला दिया और उसे मुआवज़े के तौर पर 2.78 मिलियन डॉलर यानि लगभग 23 करोड़ रुपये मिले. मुआवज़ा तो मिल गया लेकिन ये खबर किसी की भी निजी सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर सवाल खड़े कर रही है.

More Topics

छत्तीसगढ़ में फिल्म निर्माण को मिलेगी नई दिशा

स्क्रिप्ट समिति गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक रायपुर। संस्कृति एवं राजभाषा...

कक्षा 12वीं की हिन्दी विषय की पुनः परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होगी

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा हायर सेकेण्डरी स्कूल...

ईरान ने वार्ता के लिए ट्रंप के सामने रख दी कड़ी शर्त,हिज़्बुल्लाह के खिलाफ…

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा वार्ता पुनः शुरू करने के प्रस्ताव...

राज्यपाल श्री डेका से नेता प्रतिपक्ष श्री महंत ने सौजन्य भेंट की

राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़...

इसे भी पढ़े