ऊपर से गुजर गई ट्रेन, रील बनाने के चक्कर में जान जोखिम में डाल रहे लोग

आज के दौर में सोशल मीडिया पर वायरल होने की होड़ में लोग अपनी जान तक खतरे में डाल रहे हैं. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले से सामने आया है, जहां एक युवक को रेलवे ट्रैक पर लेटकर रील बनाना भारी पड़ गया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही GRP पुलिस हरकत में आ गई और युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. बताया जा रहा है कि यह युवक कानपुर-लखनऊ रेलवे लाइन पर स्थित कुसुम्भी रेलवे स्टेशन के पास वीडियो बना रहा था. वह चलती ट्रेन के बीच रेलवे ट्रैक पर लेट गया और अपने दोस्त से रील रिकॉर्ड करवाई. रविवार को यह खतरनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ.

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवक अपने हाथ में फोन लिए रेलवे लाइन पर लेटा हुआ है और ट्रेन उसके ऊपर से गुजर रही है. हालांकि युवक को इस घटना में कोई नुकसान नहीं पहुंचा है. इस रील को देखकर कई लोगों ने चिंता जताई और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी. वीडियो वायरल होने के कुछ ही घंटों में ने युवक की पहचान कर ली और उसे गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि इस तरह की हरकतें न सिर्फ अवैध हैं बल्कि बेहद जानलेवा भी हो सकती हैं. GRP ने युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध होने के चक्कर में इस तरह की खतरनाक हरकतें न करें. यह न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि आपकी जिंदगी को भी गंभीर खतरे में डाल सकता है.

More Topics

राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी छत्तीसगढ राज्य के धमतरी जिले के नगरी की मांदर की थाप

-स्वतंत्रता दिवस पर सरईटोला के कलाकार देंगे गुट्टा मांदर...

रामलला दर्शन योजना : 30 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना, जिले में उत्साह का माहौल

जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत 30...

प्रियंका गांधी ने निशाना साधते हुए कहा – संसद में जवाब देने से बच रही सरकार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा...

संसद में FCRA संशोधन बिल पर खींचतान, विपक्ष ने बताया अल्पसंख्यक विरोधी

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बुधवार...

इसे भी पढ़े