Total Users- 1,166,852

spot_img

Total Users- 1,166,852

Thursday, March 5, 2026
spot_img

एक पंखे से तीन कमरों को यूं किया ठंडा, जुगाड़ देख हिल गया लोगों का दिमाग!

देसी जुगाड़ का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचा रहा है. इसे इंस्टाग्राम पर @munda_muktsar_toh नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद कमेंट सेक्शन में मजेदार टिप्पणियों की बौछार हो गई है.

सोशल मीडिया पर देसी जुगाड़ (Desi Jugaad) का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने नेटिजन्स के दिमाग को हिलाकर रख दिया है! इस वीडियो में एक शख्स ने गर्मी से राहत पाने के लिए एक ऐसा जुगाड़ भिड़ाया, जिसे देखकर बड़े-बड़े इंजीनियर भी अपना सिर खुजला रहे हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि शख्स ने सिर्फ एक पंखे का इस्तेमाल करके तीन अलग-अलग कमरों को एक ही समय पर ठंडा कर दिया, और वो कैसे, आप भी देखिए.

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स ने अपने दिमाग का इस्तेमाल करते हुए एक गजब का जुगाड़ भिड़ाया है. बंदे ने एक फर्राटा पंखे में पॉलीथीन को कुछ इस तरह से फिट किया है कि एक पैसेज बन गया है. इतना ही नहीं, बंदे ने इस पॉलिथीन पाइप में तीन जंक्शन लगाकर उसे तीन अलग-अलग कमरों में भेज दिया. नतीजा? पंखे की ठंडी हवा इस पैसेज के जरिए एक ही समय में तीन अलग-अलग कमरों में पहुंच रही है, और कुछ लोगों को उसमें चैन की नींद लेते हुए देखा जा सकता है!

यह देसी जुगाड़ सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है. इसे इंस्टाग्राम पर @munda_muktsar_toh नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसे देखने के बाद कमेंट सेक्शन में मजेदार टिप्पणियों की बौछार हो गई है. जहां कुछ लोगों ने बंदे की तरकीब की जमकर तारीफ की है, तो अधिकांश नेटिजन्स टेक्नोलॉजिया कहकर खूब मौज ले रहे हैं. 

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े