Total Users- 1,166,086

spot_img

Total Users- 1,166,086

Wednesday, March 4, 2026
spot_img

क्या Telegram को भारत में बैन किया जाएगा ? जानिए

मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के CEO पावेल ड्यरोव (Pavel Durov) की गिरफ्तारी के बाद भारत सरकार भी जांच शुरू करने जा रही है।

भारत सरकार भी मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के सीईओ पावेल ड्यरोव की गिरफ्तारी के बाद जांच शुरू करने जा रही है। सरकार जानना चाहती है कि ऐप को अपराध में इस्तेमाल किया जा रहा है या नहीं। इसमें अवैध वसूली और जुआ दोनों शामिल हैं। रिपोर्टों के अनुसार टेलीग्राम बैन हो सकता है अगर वे जांच में दोषी पाए गए हैं। यह जांच भारत सरकार की एक संस्था, इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेट सेंटर (14c) कर सकती है। भारत में लगभग 50 लाख लोग टेलीग्राम का उपयोग करते हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत सरकार की जांच का केंद्र बिंदु टेलीग्राम के पीअर टू पीअर (P2P) कम्युनिकेशन पर रहेगा। इसमें गैर कानूनी गतिविधियों को भी जांचा जाएगा।

टेलीग्राम के फाउंडर और सीईओ पावेल ड्यूरोव को शनिवार शाम फ्रांस के बार्गेट हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया। यह गिरफ्तारी पुलिस जांच के तहत की गई, जिसमें पाया गया कि मॉडरेटर की कमी ने टेलीग्राम ऐप पर आपराधिक गतिविधियों को बिना रोक-टोक चलने दिया।


ड्यूरोव की गिरफ्तारी के बाद टेलीग्राम प्रतिक्रिया पहली बार सामने आई है। कंपनी ने कहा कि वह यूरोपीय संघ के डिजिटल सेवा अधिनियम का पालन करती है। 90 करोड़ से अधिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं वाले मंच ने कहा कि टेलीग्राम के पावेल ड्यूरोव को छिपाने के लिए कुछ नहीं है। यह लगातार सुधार किया जा रहा है और उद्योग मानकों के भीतर है। हम इस स्थिति का जल्द से जल्द समाधान चाहते हैं।

More Topics

इंडिया स्किल 2025-26 में छत्तीसगढ़ को मिली ऐतिहासिक सफलता

-छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों ने ईस्ट ज़ोन प्रतियोगिता में जीते...

सोनिया गांधी ने पीएम मोदी के विदेश नीति पर उठाए सवाल,चुप क्यों है सरकार

राहुल गांधी ने स्पष्ट कहा कि सुरक्षा चिंताएँ वास्तविक...

रूखे बालों में आ जाएगी जान, एलोवेरा के इस आसान नुस्खे से बनाएं नेचुरल कंडीशनर

प्रदूषण, केमिकल युक्त हेयर प्रोडक्ट्स और गलत हेयर केयर...

होली के मौके पर ठंडी-ठंडी ठंडाई घर पर ही बनाएं

होली में रंग खेलने के बाद जब गला सूख...

 90 वर्षीय चाका बाई पुनः सुन सकती है जीवन की मधुर ध्वनि

-मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में श्रवणदोष से पीड़ित चाका बाई...

इसे भी पढ़े