Total Users- 1,177,361

spot_img

Total Users- 1,177,361

Friday, March 20, 2026
spot_img

ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग लगातार करेगा कार्रवाई , 4,06 लाख वसूला जुर्माना

संयंत्रों की राख लेकर ओवहरलोड चल रहे भारी वाहनों के चालक तिरपाल भी नहीं ढकते, इससे आने-जाने वालों को परेशानी होती है। वाहन चालकों को परिवहन नियमों का कड़ाई से पालन करने, तिरपाल ढक कर चलने, ओवरलोड न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने की भी सलाह दी गई।

कोरबा। संयंत्रों की राख लेकर ओवहरलोड चल रहे भारी वाहनों के विरूद्ध आरटीओ ने अभियान छेड़ दिया है। दो दिन में कार्रवाई करते हुए 10 ओवहरलोड वाहनों से चार लाख छह हजार 500 रूपये जुर्माना वसूला गया। सड़क पर दौड़ इन भारी वाहनों की वजह से जहां आमजन परेशान हैं, वहीं सड़क की स्थिति भी खराब हो रही है।

इन पर कार्रवाई तेज हो गई है। साथ ही, आरटीओ इंस्पेक्टर सीके साहू की अगुवाई में उडनदस्ता टीम ने नियमों का पालन करने और ओवरलोड वाहनों को पकड़ने का विशेष अभियान चलाया।

इस दौरान मौके पर वाहन चालकों को तिरपाल ढक कर चलने, ओवरलोड न करने, शराब पी कर वाहन न चलाने एवं परिवहन नियमों का कड़ाई से पालन करने की भी समझाइश दी गई। इसके साथ ही बिना फिटनेस, बिना बीमा, बिना परमिट, बिना तिरपाल ढके वाहनों, दुकान- ढाबे व सड़क किनारे- नो पार्किंग एरिया में बेतरतीब खड़े वाहनों, शराब सेवन कर चलने वाले वाहन चालकों, ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई जारी करने कहा है।

More Topics

हिंसा की राह छोड़, उम्मीदों की दौड़, बस्तर नई पहचान की ओर

शांति, विश्वास और विकास-बस्तर हेरिटेज मैराथन एक मज़बूत संदेशबस्तर...

विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल को अनुचित रूप से निशाना बनाया जा रहा – ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनावों...

श्रम विभाग की योजनाओं से श्रमिक बनेंगे आत्मनिर्भर, मिलेगा स्वरोजगार का अवसर

दीदी ई-रिक्शा एवं ई-रिक्शा सहायता योजना से होगा श्रमिकों...

इसे भी पढ़े