अमीर बनने के लिए घर में लगा लें ये पौधे , हो जाओगे मालामाल

घर में पेड़-पौधे होने से बहुत सुख मिलता है। आजकल हर कोई पेड़-पौधे और हरियाली से प्यार करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के आंगन में पेड़-पौधे लगाना भी बहुत शुभ है। वैसे, वास्तुशास्त्र में कई पेड़-पौधों का वर्णन है जो शुभ और अशुभ हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार घर में कुछ विशिष्ट पौधे लगाने से वातावरण को सुधारने के अलावा मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है। आइए जानते हैं घर में कौन से पौधे श्री लक्ष्मी को प्रसन्न करते हैं।

स्नेक प्लांट

घर में स्नेक प्लांट लगाने से सुख-समृद्धि आती है। इस पौधे को बहुत शुभ माना जाता है। इसे अपने घर के स्टडी टेबल या स्टडी रुम में रखेंगे तो यह आपकी तरक्की के रास्ते खोलेगा। आप इस पौधे को लिविंग रूम और बेडरूम में भी रख सकते हैं।

अरबी का पौधा

अगर आप घर में अरबी का पौधा लगाते हैं तो आपको संतान की प्राप्ति होगी। अगर आपको लंबे समय से माता-पिता बनने का सुख नहीं मिल रहा है तो आप घर में यह पौधा लगा सकते हैं। इसमें आप रोजाना जल चढ़ाएं और कढ़ाही तोड़कर भगवान गणेश को अर्पित करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं सिद्द होगी।

नारियल का पेड़ 

वास्तु के अनुसार, नारियल का पेड़ लगाने से काफी लाभ मिलता है। घर में एक बार नारियल का पेड़ लगा लिया तो खूब तरक्की होगी।

लाजवंती

अगर आप घर में लाजवंती का पौधा लगाएंगे तो यह बहुत ही बढ़िया होगा। इस पौधे को बेहद शुभ माना जाता है। इसके साथ ही रोजाना जल भी दें। ऐसा करने से आपकी कुंडली में राहु का दोष दूर होगा।

लक्ष्मण का पौधा

घर में लक्ष्मण का पौधा लगाने से खूब तरक्की होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पौधे से देवी लक्ष्मी का संबंध है। इसलिए इसे घर में लगाने से धन की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही देवी मां लक्ष्मी का वास होता है।

More Topics

केयर इकोनॉमी विकसित छत्तीसगढ़ की आधारभूत आवश्यकता : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

समाज कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रायपुर में सुचारु...

मणिपुर : अफीम और ब्राउन शुगर जब्त, 52 वर्षीय महिला समेत कुल चार संदिग्ध गिरफ्तार

पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी...

इसे भी पढ़े