कोलंबो में राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, भारत-श्रीलंका के बंदरगाह बनेंगे साझा आर्थिक विकास के इंजन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत और श्रीलंका के बंदरगाह दोनों देशों के साझा आर्थिक विकास के इंजन बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि समुद्री उद्योग भारत, श्रीलंका और पूरे हिंद महासागर क्षेत्र की भविष्य की समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

श्रीलंका के रक्षा मंत्रालय में सैन्य नेतृत्व को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि दोनों देशों की भौगोलिक निकटता आपसी निर्भरता को बढ़ाती है और इससे साझा विकास के लिए नए अवसर पैदा होते हैं। उन्होंने समुद्री सहयोग को पारंपरिक दायरे से आगे बढ़ाकर व्यापक आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी में बदलने पर जोर दिया।

मछुआरों के लंबे समय से चले आ रहे विवाद पर रक्षा मंत्री ने कहा कि दोनों देशों के मछुआरों की समस्याओं को समझते हुए संबंधित कानूनों और समुद्री अधिकार-क्षेत्र का सम्मान करते हुए आपसी फायदे वाले समाधान की दिशा में काम करना चाहिए। उन्होंने इसे आजीविका से जुड़ा संवेदनशील मुद्दा बताया।

राजनाथ सिंह ने हिंद महासागर क्षेत्र के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘महासागर’ (MAHASAGAR) विजन का उल्लेख करते हुए समुद्री सुरक्षा और सहयोग बढ़ाने की जरूरत बताई। उन्होंने अवैध मछली पकड़ने, नशीले पदार्थों की तस्करी और अन्य अवैध गतिविधियों पर रोक के लिए दोनों देशों की नौसेनाओं और कोस्ट गार्ड के बीच संयुक्त रियल-टाइम मैरीटाइम डोमेन अवेयरनेस सिस्टम का प्रस्ताव रखा।

उन्होंने मछली पालन, समुद्री जैव प्रौद्योगिकी, महासागर विज्ञान और समुद्री पर्यटन के क्षेत्र में संस्थागत आर्थिक सहयोग तथा आपदा के समय संयुक्त HADR (मानवीय सहायता एवं आपदा राहत) तंत्र विकसित करने का सुझाव भी दिया।

More Topics

जहरीली शराब से 15 मौतें, CM मोहन यादव ने दिए न्यायिक जांच के आदेश

मध्य प्रदेश के सागर जिले में जहरीली शराब के...

सरहुल-करमा की थाप पर झूम उठा लोकरंग, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा समापन

छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को मंच...

इसे भी पढ़े