वंदे मातरम् के जयघोष से गूंजा जशपुर, स्वतंत्रता दौड़ में उमड़ा जनसैलाब

स्वतंत्रता दौड़ में जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, युवा और बच्चों ने लिया हिस्सा
-नशामुक्त भारत और राष्ट्र निर्माण का लिया संकल्प

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जशपुर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओतप्रोत स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया गया। जशपुर जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस दौड़ में स्कूली बच्चों, युवाओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतिभागियों के ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के जयघोष से जशपुर शहर देशभक्ति के रंग में रंग गया।

स्वतंत्रता दौड़ का शुभारंभ जशपुर विधायक रायमुनी भगत, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत एवं कलेक्टर रोहित व्यास ने जयस्तंभ चौक स्थित जिला अस्पताल परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया। सुबह 8 बजे प्रारंभ हुई दौड़ बस स्टैंड चौक होते हुए रणजीता स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई।

आज के बच्चे ही कल का भविष्य, शिक्षा और संस्कार पर दें जोर: विधायक रायमुनी भगत

स्वतंत्रता दौड़ में शामिल बच्चों और युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए विधायक रायमुनी भगत ने कहा कि आज के बच्चे ही देश का भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि 14 अगस्त देश की आजादी की खुशी के साथ भारत विभाजन की पीड़ा को स्मरण करने का अवसर भी है।

उन्होंने विभाजन के दौरान अपने प्रियजनों से बिछड़े लोगों और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में नागरिकों को शिक्षा, रोजगार, व्यवसाय और अपनी प्रतिभा के अनुरूप आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध हैं। सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए बच्चों को अच्छी शिक्षा और संस्कारों पर ध्यान देना चाहिए तथा युवाओं को नशे से दूर रहकर सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए।

More Topics

पाकिस्तान के पानी की “एक-एक बूंद” एक ‘रेड लाइन’ है, पाक ने भारत को दी खुली धमकी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ ने देश के आज़ादी...

SC ने रद्द किया राहुल गांधी का सावरकर से जुड़ा मानहानि का केस

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी...

इसे भी पढ़े