संसद में FCRA संशोधन बिल पर खींचतान, विपक्ष ने बताया अल्पसंख्यक विरोधी

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने बुधवार को लोकसभा में ‘विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम’ (FCRA) संशोधन विधेयक को ‘संयुक्त संसदीय समिति’ (JPC) के पास भेजने का प्रस्ताव पेश किया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इस संबंध में प्रस्ताव पेश किया।

सरकार ने एफसीआरए संशोधन विधेयक को संसद की 31 सदस्यीय संयुक्त समिति के पास भेजने का प्रस्ताव किया। एफसीआरए संशोधन विधेयक पर संसद की संयुक्त समिति में लोकसभा से 21 और राज्यसभा से 10 सदस्य शामिल होंगे। लोकसभा ने एफसीआरए विधेयक को संसद की संयुक्त समिति के पास भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।

जैसे ही राज्य मंत्री राय ने प्रस्ताव पेश किया, विपक्ष के नेताओं – कांग्रेस के के.सी. वेणुगोपाल और समाजवादी पार्टी (SP) के अखिलेश यादव – ने दावा किया कि यह बिल अल्पसंख्यकों के खिलाफ है। इस दावे का जवाब देते हुए, केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने यादव को चुनौती दी कि वे प्रस्तावित बिल में ‘अल्पसंख्यक-विरोधी’ कोई भी प्रावधान साबित करके दिखाएं। हंगामे के बीच, पाल ने सदन की कार्यवाही दोपहर 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

More Topics

राष्ट्रपति भवन में गूंजेगी छत्तीसगढ राज्य के धमतरी जिले के नगरी की मांदर की थाप

-स्वतंत्रता दिवस पर सरईटोला के कलाकार देंगे गुट्टा मांदर...

रामलला दर्शन योजना : 30 श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना, जिले में उत्साह का माहौल

जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई से रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत 30...

प्रियंका गांधी ने निशाना साधते हुए कहा – संसद में जवाब देने से बच रही सरकार

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को कहा...

पीएम मोदी का एनडीए सांसदों ने ‘मंगल मिलन’बैठक में ‘वंदे मातरम’ नारों के साथ किया स्वागत

मंगलवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में सत्ताधारी...

इसे भी पढ़े